Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arun Jaitley : भाजपा नेता अरुण जेटली के बेटे ने गया में किया पिंडदान, पिता के मोक्ष के लिए की कामना

    By sanjay kumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 01:55 PM (IST)

    विष्णुपद मंदिर परिसर में अरुण जेटली के पुत्र ने अपने पिता के मोक्ष के लिए कर्मकांड की विधियों को पूरा किया। मंगलवार को जेटली के बेटे के साथ उनकी मां स ...और पढ़ें

    विष्णुपद मंदिर परिसर में पिंडदान करते अरुण जेटली के पुत्र मोहित जेटली
    विष्णुपद मंदिर परिसर में पिंडदान करते अरुण जेटली के पुत्र मोहित जेटली

    जागरण संवाददाता, गया। देश में गया जी एक मोक्ष भूमि के नाम से जाना जाता है। बिहार की इस धरती पर प्रत्येक दिन अपने पितरों के मोक्ष दिलाने को लेकर काफी संख्या में पिंड दानी कर्मकांड करते हैं।

    इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अरुण जेटली का पिंडदान किया गया। शहर के विष्णुपद मंदिर परिसर में अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने पिता के मुक्ति को लेकर पिंडदान किया।

    मां संगीता जेटली भी रहीं मौजूद

    रोहन जेटली के साथ उनकी माता एवं अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली भी मौजूद थीं। कर्मकांड की विधि गयापाल पुरोहित देवनाथ मेहरवार के द्वारा कराई गई। रोहन जेटली ने सबसे पहले फल्गु नदी के पवित्र जल में तर्पण किया।

    इसके बाद विष्णु पद परिसर स्थित हनुमान मंदिर में बैठकर पिता को मुक्ति की कामना की। पिंडदान के बाद पिंड को भगवान श्रीहरि विष्णु के चरण में भी अर्पित किया।

    कर्मकांड कर पिता के मोक्ष की कामना की

    कर्मकांड के समय जल संसाधन मंत्री संजय झा भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं, गयापाल पुरोहित देवनाथ मेहरवार ने कहा कि अरुण जेटली के पुत्र पिंडदान को लेकर सोमवार को ही गया पहुंच गए थे।

    मंगलवार को सुबह में विष्णुपद में पिंडदान करने के बाद सीता कुंड प्रेतशिला, रामशिला एवं अक्षयवट पिंडबेदी पर उन्होंने कर्मकांड से जुड़ी विधियों को पूरा किया।

    वे बुधवार को दिल्ली लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि अरुण जेठली मूलरूप से पाकिस्तान के लौहार शहर के रहने वाले थे। देश विभाजन के समय जेटली दिल्ली आ गए थे।

    यह भी पढ़ें

    Arun Jaitley Family: जेटली के परिवार में कौन-कौन है, जानिए क्या करते हैं उनके बेटा और बेटी

    Bihar News : अधर में 70 हजार स्कूली बच्चों का भविष्य! नहीं मिल पाएगा योजनाओं का लाभ, हेडमास्टर-बीईओ को दी गई चेतावनी

    'PM मोदी को हराने के लिए...', Dhiraj Sahu के ठिकानों से मिले करोड़ों रुपये को लेकर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला

    खबरें और भी