Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध बालू खनन पर कार्रवाई करने गई बोधगया पुलिस टीम पर हमला, 3 लोग गिरफ्तार

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 05:57 PM (IST)

    बोधगया में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। पुलिस को खदेड़ दिया गया, लेकिन बाद में तीन आरोपियों को ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने किया हमला।

    2. अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी के दौरान घटना।

    3. तीन आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर भी जब्त।

    संवाद सूत्र, बोधगया। बोधगया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक मामला सामने आया है।

    थाना क्षेत्र के घुंघरियां में बालू माफियाओं ने बोधगया थाना की पुलिस पर हमला करते हुए खदेड़ दिया, घटना के दूसरे दिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को बोधगया थाना की पुलिस टीम एवं जिला खनन विभाग की संयुक्त टीम अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी के लिए निकली थी।

    इसी दौरान घोंघरिया बालू घाट के समीप मुहाने नदी में कुछ लोग ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लोड करते पाए गए। पुलिस को देखते ही सभी लोग ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

    ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला

    पुलिस जब्त किए गए दो ट्रैक्टरों को थाना लेकर आ रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया गया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।

    इस संबंध में बोधगया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित में घुंघरियां निवासी भोला यादव तथा दो महिला आरोपित शामिल हैं। घटना के दौरान दो ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं।

    पुलिस अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि इस घटना में किसी भी सिपाही की घायल होने की पुष्टि थानाध्यक्ष द्वारा नहीं की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

    यह भी पढ़ें- मधेपुरा में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, गड्ढा खोदकर गाड़ दिया शव; थाना में जाकर किया सरेंडर

    खबरें और भी