विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaya News: बहन के लिए बिस्किट लेने गया था भाई, तालाब में मिला शव; हत्या की आशंका

Published: Thu, 17 Apr 2025 04:11 PM (IST)

गया के फतेहपुर में बिस्किट लेने घर से निकले उदय कुमार का शव 16 घंटे बाद तालाब में मिला। परिजनों ...और पढ़ें

उदय का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)
उदय का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

HighLights

  1. घर से 30 कदम की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित है तालाब
  2. स्वजनों ने कहा- बच्चे की हत्या क्रूरता से करके शव को तालाब में फेंका गया
  3. पुलिस ने घटना की जांच एफएसएल एवं खोजी कुत्ता से कराया

संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। गुरुवार की अल सुबह झारखंड सीमा से सटे नौडीहा झुरांग पंचायत की मंझला कला गांव के किनारे तालाब के गढ्ढा में तैरता हुआ बच्चे का शव ग्रामीणों ने देखा।

शव देखकर ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव के उपेंद्र यादव का पुत्र उदय कुमार 11 वर्ष के रूप में की गई। उदय बुधवार को 12 बजे घर से साइकिल चलाकर अपनी छोटी बहन के लिए दुकान से खाने के लिए बिस्किट लाने गया। तब से उदय घर नहीं लौटा।

स्वजनों ने बताया बीते दिन दोपहर साढ़े 11 बजे मध्य विद्यालय धंक्षु से पढ़कर घर आया था। कपड़ा बदलकर खाना खाया। तभी छोटी बहन बिस्किट खाने की जिद की। मां मुन्नी देवी अपने छोटे बेटे को दिखाने चिकित्सक के पास गई थी।

दोपहर बाद जब मां जब घर आई तब पता चला उदय घर से गायब है। तभी से चारो तरफ खोजबीन शुरू हो गई। दोपहर से शाम एवं रात दो बजे तक स्वजन एवं ग्रामीण बच्चे की खोज करते रहे। घर के बगल में तालाब के गढ्ढा में लोगों ने ढूंढा, लेकिन नहीं मिला।

दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट

रात दस बजे गुरपा थाना जाकर परिजनों ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। रात में ही कोलकता में रह रहे पिता उपेंद्र को उदय के गुमशुदगी की जानकारी दी गई। उसी वक्त पिता घर आने के लिए ट्रेन पर बैठने चले गए। घर आते ही पिता को सुबह में दुखद सूचना सुनने एवं देखने को मिली।

शव मिलने की जानकारी अल सुबह उस वक्त हुई जब लोग जंगल में महुआ चुनने के लिए निकले। एक व्यक्ति तालाब के किनारे शौच के लिए गया, तभी तालाब में उसे शव दिखाई दिया।

तालाब में मिला शव

शव के साथ गढ्ढा में साइकिल एवं बाहर लाल रंग का चप्पल मिला। लोग तालाब के पास जुटे और शव की पहचान किया। शव की पहचान घर से गायब बच्चे उदय के रूप में हुई।

ग्रामीण एवं स्वजनों ने बताया कि रात दो बजे तक तालाब में उतरकर पानी के अंदर देखा गया था, लेकिन उस वक्त तालाब के गढ्ढे में कुछ भी नहीं था। बच्चे की हत्या कर शव को तीन से चार बजे के बीच तालाब के गढ्ढा में लाकर डाल दिया गया।

शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया में बच्चे की हत्या काफी निर्दयता से की गई है। दोनों आंख के नीचे, तीन जगह गर्दन में, जबड़ा के पास नुकीला हथियार से वार किया हुआ निशान पाया गया है। इसके अलावे शरीर में कोई निशान नहीं है। जबड़ा, आंख एवं गर्दन के पास हथियार से वार करने से गहरा गढ्ढा काला हो गया।

स्वजनों ने बताया किसी से कोई दुश्मनी नहीं है

बच्चे की मां मुन्नी देवी एवं दादा गोविंद यादव ने बताया कि गांव घर में किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा या पुरानी दुश्मनी नहीं है। बच्चे की हत्या किसने किया है। ये पता नहीं है। घटना को लेकर मां मुन्नी देवी एवं पिता उपेंद्र यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बार बार बेटे का नाम लेकर बेटवा के लौटा दे हो बप्पा, कहकर बेहोश हो जा रहे थे। घर से सारे स्वजन के साथ गांव के लोगों की आंखे नम थी। उदय दो भाई एवं एक बहन थे। उदय बड़ा था।

गुरपा थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल की जांच करते हुए लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने पिता उपेंद्र का फर्द बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा।

उदय की हत्या इतनी क्रूरता पूर्वक किसने की। इसे जानने के लिए ग्रामीण काफी उत्सुक दिखे। गांव के चारों तरफ जंगल है। झारखंड सीमा से सटे है। स्वजन एवं ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने घटना की जांच एफएसएल एवं खोजी कुत्ता से कराया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पायेगी। स्वजनों का आरोप है कि उदय की बेरहमी से किसी ने हत्या कर शव को तालाब में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें-

Purnia News: असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला हुआ दर्ज

Patna News: दानापुर में फरक्का एक्सप्रेस में चेकिंग, बोगी में टॉर्च जलाते ही उड़े होश; पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।