यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna News: दानापुर में फरक्का एक्सप्रेस में चेकिंग, बोगी में टॉर्च जलाते ही उड़े होश; पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
दानापुर में रेल पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के 27 कछुओं के साथ एक दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कछुए फरक्का एक्सप्रेस से बरामद हुए जिनकी अं ...और पढ़ें

HighLights
- 27 दुर्लभ कछुओं के साथ गिरफ्तारी
- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत
- पश्चिम बंगाल में होनी थी डिलीवरी
जागरण संवाददाता, पटना। दानापुर में रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने दुर्लभ प्रजाति के 27 कछुओं के साथ एक दंपती सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इन कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये आंकी गई है।
फरक्का एक्सप्रेस में धर-पकड़
रेल पुलिस के मार्गरक्षी दल ने बक्सर में गाड़ी संख्या 15734 डाउन फरक्का एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-दो में चेकिंग के दौरान इन तस्करों को पकड़ा। शौचालय के पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों के पिट्ठू बैगों से आ रही दुर्गंध ने पुलिस का ध्यान खींचा।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
गिरफ्तार किए गए लोगों में उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के रेहानका, विनोद, उमेश और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। रेल एसपी अमरेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि ये खेप सुल्तानपुर से लाई जा रही थी और इसे पश्चिम बंगाल में डिलीवर किया जाना था।
विलुप्त होने की कगार पर प्रजाति
पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे इन कछुओं को बेचने की योजना बना रहे थे। ये प्रजाति अब विलुप्त होने के कगार पर है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खबरें और भी
कछुए की कुछ विशेषताएं हैं:
- खोल: कछुए का खोल उनके शरीर की रक्षा करता है और यह उनके शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- धीमी गति: कछुए बहुत धीमी गति से चलते हैं।
- लंबी उम्र: कुछ कछुए बहुत लंबी उम्र तक जी सकते हैं, जैसे कि एल्डाबरा कछुआ जो 150 साल से अधिक जीने के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ें