Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोधगया से CM सम्राट चौधरी का मेगा प्लान: 3000 करोड़ का विष्णुपद कॉरिडोर, 22 हजार एकड़ में 'मगध टाउनशिप'

    Updated: Fri, 01 May 2026 10:16 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया और गयाजी के लिए 3000 करोड़ के विष्णुपद कॉरिडोर और 22 हजार एकड़ में मगध टाउनशिप सहित कई बड़ी विकास परियोजनाओं की घोष ...और पढ़ें

    3000 करोड़ का विष्णुपद कॉरिडोर की घोषणा

    3000 करोड़ का विष्णुपद कॉरिडोर की घोषणा

    HighLights

    1. गयाजी में 3000 करोड़ का विष्णुपद कॉरिडोर बनेगा।

    2. 22 हजार एकड़ में विशाल मगध टाउनशिप का ऐलान किया।

    3. मठ की जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा।

    जागरण संवाददाता, बोधगया(गयाजी)। बोधगया पहुंचे Samrat Choudhary ने विकास और विरासत के संगम का बड़ा विजन पेश किया।
    मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आदि शंकराचार्य मठ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास योजनाओं के एलान के लिए भी खास रहा।

    samrat gaya 2

    3000 करोड़ का विष्णुपद कॉरिडोर

    सीएम ने गया जी में करीब 3000 करोड़ रुपये की लागत से विष्णुपद कॉरिडोर बनाने की घोषणा की।  बताया कि इस परियोजना का डीपीआर तैयार हो चुका है।

    कॉरिडोर बनने से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर इस योजना को आगे बढ़ाएंगे।

    samrat gaya 1

    22 हजार एकड़ में ‘मगध टाउनशिप’

    मुख्यमंत्री ने गयाजी में 22 हजार एकड़ में विशाल टाउनशिप बसाने का ऐलान किया। इस टाउनशिप का नाम ‘मगध’ रखा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास का नया मॉडल बनेगी। इससे रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

    samrat gaya 3

    बोधगया कॉरिडोर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

    सीएम ने कहा कि बोधगया में पहले से 1000 करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है। साथ ही बोधगया कॉरिडोर को भी विकसित करने का आश्वासन दिया।

    पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और भी सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोधगया को वैश्विक पहचान के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

    samrat gaya 4

    रोजगार और निवेश पर बड़ा लक्ष्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 5 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य लेकर चल रही है। इससे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार उद्योग और उत्पादन को बढ़ावा देने पर काम कर रही है।

    शिक्षा और सरकारी स्कूलों में सुधार

    सीएम ने सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा।

    लक्ष्य है कि अधिकारी और मंत्री भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

    मठ की जमीन से अतिक्रमण हटेगा

    मुख्यमंत्री ने मठ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का एलान किया। इस अभियान की शुरुआत बोधगया मठ से की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को हटाकर व्यवस्था बहाल की जाएगी। इससे धार्मिक स्थलों की गरिमा भी बनी रहेगी।

    सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया स्वरूप

    बोधगया में एक भव्य म्यूजियम बनाने की योजना भी घोषित की गई। इस म्यूजियम में लाइट और साउंड के जरिए इतिहास दिखाया जाएगा।

    सीएम ने कहा कि इससे दुनिया भर के पर्यटक आकर्षित होंगे। यह बिहार की संस्कृति और विरासत को नई पहचान देगा।

    सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त

    मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हर प्रमुख स्थान पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

    कार्यक्रम के बाद सीएम सड़क मार्ग से पटना लौट गए। दौरे ने विकास और सुशासन का स्पष्ट संदेश दिया।

    यह भी पढ़ें- नालंदा से CM सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: 1 करोड़ रोजगार, सुरक्षा और शिक्षा पर फोकस