Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया में 15 जुलाई को होगा 7 नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, शिक्षकों की कमी से पढ़ाई में देरी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 06:01 PM (IST)

    गया में 15 जुलाई को सात नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण तत्काल कक्षाएं शुरू नहीं हो ...और पढ़ें

    राजकीय डिग्री कॉलेज। फोटो जागरण

    राजकीय डिग्री कॉलेज। फोटो जागरण

    HighLights

    1. गया में 15 जुलाई को सात नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन।

    2. शिक्षकों की कमी के कारण तत्काल कक्षाएं शुरू नहीं होंगी।

    3. अगस्त तक शिक्षकों की तैनाती, फिर नियमित पढ़ाई होगी शुरू।

    संवाद सूत्र, बोधगया। गया जिले के सात नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन 15 जुलाई को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वर्चुअल माध्यम से बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें गया के 7 कॉलेज भी शामिल है। हालांकि उद्घाटन के बाद अधिकांश कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई शुरू होने की संभावना नहीं है, क्योंकि अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोंच कॉलेज में दो, अतरी में 20, बथानी में दो, मोहरा में 01, बांकेबाजार में 04 तथा डुमरिया में 13 छात्रों का नामांकन हुआ है, जबकि मोहनपुर डिग्री कॉलेज में अब तक एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ है। अधिकांश कॉलेजों में केवल प्राचार्य, कार्यालय कर्मी और लेखापाल की तैनाती हुई है, लेकिन विषयवार शिक्षकों का अभाव बना हुआ है।

    बथानी और बांकेबाजार में हिंदी के एक-एक शिक्षक उपलब्ध होने के कारण वहां सीमित रूप से पढ़ाई शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि मोहरा कॉलेज में फिलहाल छात्रों को पाठ्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा। कॉलेजों के रखरखाव के लिए प्रत्येक संस्थान को सात-सात लाख रुपये उपलब्ध कराने की तैयारी भी की जा रही है।

    अगस्त के पहले बिक तक सभी नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की होगी तैनाती

    मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ बी.के. मंगलम ने सोमवार को बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने राज्य के विश्वविद्यालयों एवं 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसरों की संविदा आधारित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों में 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके बाद 20 से 27 जुलाई तक साक्षात्कार आयोजित होगा।

    चयन पूरी तरह एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडेक्स और साक्षात्कार के आधार पर होगा। वहीं नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 8 अंक तथा जेआरएफ के साथ पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों को 22 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।

    उन्होंने कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह तक सभी नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी, जिससे नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी।

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज: फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे 3 शिक्षकों पर गिरी गाज, निगरानी जांच के बाद बर्खास्तगी का आदेश