Gaya Borewell Rescue Operation Live: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोरवेल से बाहर निकला पीयूष, NDRF का सफल रेस्क्यू
गयाजी में एक चार साल का मासूम बच्चा 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। हादसा गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। लगभग 7 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को बाहर निकाल लिया गया है।
-1784234006784_m.webp)
बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, गयाजी। गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में आज शाम को लगभग चार वर्षीय मासूम पीयूष कुमार (पिता –दिनेश कुमार) खेलते-खेलते एक बोरवेल में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरेवेल 300 फीट गहरा है और बच्चा लगभग 30 से 35 फीट की गहराई में फंसा गया।
घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर अंचल अधिकारी, फतेहपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर तथा थानाध्यक्ष, फतेहपुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का नेतृत्व किया।
लगभग सात घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद पीयूष को सकुशल बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है।
पीयूष को बोरवेल से सकुशल निकाला गया बाहर
Gaya Borewell Rescue Operation Live: बोरवेल में फंसे पीयूष को लगभग सात घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल लिया गया है। पीयूष को 1 बजकर 50 मिनट पर NDRF की टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। एंबुलेंस से बच्चे को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। बच्चा बिल्कुल ठीक है।
गया जी में बोरवेल में फंसे पीयूष को सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल निकाल लिया है।#GAYA pic.twitter.com/Ld6T0b09ZS
— Piyush Pandey (@piyush_bebak_) July 16, 2026
हमका बाहर निकाल मां... पीयूष ने लगाई गुहार
Gaya Borewell Rescue Operation Live: बेटा पीयूष पानी पिमी बेटा। पनिया पी ले। पाइपवा पकड़ले बेटवा बिस्कुट देबऔ। पकड़ ले नुनु। हम मैया बोलहिऔ। बच्चा अंदर से बोलता है हमरा बाहर निकाल मां...
बच्चे तक पहुंचाया गया पानी

Gaya Borewell Rescue Operation Live: एनडीआरएफ का प्रयास जारी है। स्थल पर मां को बुलाकर पाइप पकड़ने के लिए कह रही है। पाइप में लगे माइक से मां अपने बच्चों को कुछ बोल रही है बच्चा उसे समझ रहा है। बच्चे को पानी दिया गया है। बच्चा अंदर पानी पी रहा है।
फिर से शुरू हुई खोदाई, रेस्क्यू पाइप नहीं पकड़ पा रहा बच्चा
Gaya Borewell Rescue Operation Live: पोकलेन से पुनः खोदाई शुरू कर दी गई है। बच्चा रेस्क्यू पाइप को नहीं पकड़ पा रहा है।
NDRF ने बताया- बोरवेल के अंदर ठीक है बच्चा

Gaya Borewell Rescue Operation Live: एनडीआरएफ ने जानकारी दी है कि बच्चा ठीक है और वह रो रहा है।
NDRF का इंतजार कर रहे लोग, लोगों की जुटी भीड़

Gaya Borewell Rescue Operation Live: रात्रि 11:53 बजे घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। टीम कैमरा लगाकर बच्चे की स्थिति का जायजा लेने में जुटी हुई है।
गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में आज शाम को लगभग चार वर्षीय मासूम पीयूष कुमार (पिता –दिनेश कुमार) खेलते-खेलते एक बोरवेल में गिर गया। उसे निकालने के के रेस्क्यू चल रहा। एनडीआएफ की टीम आ गई है।#GAYA #BIHAR pic.twitter.com/TVTSgIc9aN
— Piyush Pandey (@piyush_bebak_) July 16, 2026
NDRF का इंतजार कर रहे लोग, लोगों की जुटी भीड़
Gaya Borewell Rescue Operation Live: रात 11: 47 बजे 2 पोकलेन मशीन से खोदाई की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम को आने का इंतजार लोग कर रहे है। भीड़ जमी हुई है। लोग बच्चे की सलामती का दुआ कर रहा है।
घटनास्थल पर पहुंचा अग्निशमन का वाहन और एंबुलेंस

Gaya Borewell Rescue Operation Live: रात के 11:30 बजे हैं, अभी जिस बोरवेल में 4 वर्ष की पीयूष गिरा है उसे बगल पोकलेन द्वारा गड्ढा खोदने का काम जारी है। यहां के लोग एनडीआरएफ की टीम का इंतजार कर रहे हैं। अभी टीम गया से फतेहपुर के रास्ते में है। लगभग 1000 से ऊपर लोग यहां पर खड़े है। अभी-अभी अग्निशमन का वाहन और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचा है।
बोरवेल में फंसे बच्चे की पहली फोटो आई सामने

Gaya Borewell Rescue Operation Live: गयाजी में बोरवेल में फंसे बच्चे की पहली फोटो सामने आई है। यह फोटो मोबाइल से लिया गया।
पोकलेन मशीन से शुरू हुई खोदाई, 2-3 घंटे में शुरू होगा रेस्क्यू
Gaya Borewell Rescue Operation Live: पोकलेन मशीन से खोदाई शुरू कर दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने बताया बच्चा ठीक है। एनडीआरएफ की टीम आने के बाद दो से तीन घंटे में रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
बोरिंग के अंदर पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन
Gaya Borewell Rescue Operation Live: बच्चे को बचाने के लिए अत्याधुनिक संसाधनों की तत्काल जरूरत है। इधर, प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही थी। गैस सिलेंडर मंगाए गए और पाइप के जरिए बोरिंग के भीतर ऑक्सीजन पहुंचाने का प्रयास शुरू किया गया।
गढ्ढा खोदने के लिया पहुंचा पोकलेन मशीन
-1784222641829_v.jpg)
Gaya Borewell Rescue Operation Live: बच्चे को बचाने के लिए 10: 30 बजे चेन वाला पोकलेन मशीन गढ्ढा खोदने के लिया पहुंचा है।
बचाव में जुटा स्थानीय प्रशासन
Gaya Borewell Rescue Operation Live: रंगूनगर गांव में चार वर्षीय पीयूष कुमार के बोरिंग में गिरने के बाद पूरा गांव गुरुवार रात सांस थामे उसके सुरक्षित बाहर निकलने की प्रतीक्षा करता रहा। घटना के तीन घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। हालांकि स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।