गया: बोरवेल में गिरने से लेकर सुरक्षित निकाले जाने तक... बीते 7 घंटे में क्या-कुछ बीता, पढें घटना की टाइमलाइन
गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में 4 वर्षीय पीयूष कुमार खेलते समय एक बोरवेल में गिर गया। स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बच्चे को बचाने के ...और पढ़ें
-1784228719206_m.webp)
HighLights
4 वर्षीय पीयूष कुमार गया के फतेहपुर में बोरवेल में गिरा।
स्थानीय प्रशासन, एसडीएफआर और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटीं।
बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदकर बच्चे को निकालने का प्रयास जारी।
डिजिटल डेस्क, गया। गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में आज शाम को 4 वर्षीय मासूम पीयूष कुमार खेलते-खेलते एक बोरवेल में गिर गया। इस समय स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।
आइए हम आपको बताते हैं इस पूरी घटना की टाइमलाइन...
- शाम 06:30 बजे: पीयूष हाथ में मोबाइल लेकर घर से करीब 100 फीट दूर अकेले खेलते हुए पहुंचा। इसी दौरान वह खुले बोरिंग में गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
- शाम 07:00 बजे: सूचना मिलते ही गुरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ऑक्सीजन टंकी मंगाकर पाइप के माध्यम से बोरिंग के भीतर ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश शुरू हुई। फतेहपुर बीडीओ शशि भूषण साहू और सीओ अमिता सिंहा भी एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पहुंचे।
- रात 08:00 बजे: बच्चे तक पहुंचने के लिए जेसीबी मशीन मंगाकर बोरिंग के समानांतर गड्ढे की खुदाई शुरू की गई, ताकि वैकल्पिक रास्ते से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा सके।
- रात 10:00 बजे: एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय घटनास्थल पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि एनडीआरएफ की टीम रास्ते में है।
- रात 10: 30 बजे: चेन वाला पोकलेन मशीन गढ्ढा खोदने के लिया पहुंचा।
बगल खोदा जा रहा गड्ढा
- रात 11:30 बजे: जिस बोरवेल में 4 वर्ष का पीयूष गिरा है उसके बगल पोकलेन द्वारा गड्ढा खोदने का काम जारी है। यहां के लोग एनडीआरएफ की टीम का इंतजार कर रहे हैं अभी और टीम गया से फतेहपुर के रास्ते में है। लगभग 1000 से ऊपर लोग यहां पर खड़े है। अभी-अभी अग्निशमन का वाहन और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचा है।
- रात 11: 47 बजे: दो पोकलेन मशीन से खोदाई की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम को आने का इंतजार लोग कर रहे है। भीड़ जमी हुई है। लोग बच्चे की सलामती का दुआ कर रहा है।
- रात 11:53 बजे: एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। कैमरा लगाकर बच्चे की स्थिति का जायजा लेने में जुटी हुई है।
- रात 12:20 बजे: पोकलेन से पुनः खोदाई शुरू कर दी गई है। बच्चा रेस्क्यू पाइप को नहीं पकड़ पा रहा है।
- रात 12: 37 बजे: एनडीआरएफ का प्रयास जारी है। स्थल पर मां को बुलाकर पाइप पकड़ने के लिए कह रही है। पाइप में लगे माइक से मां अपने बच्चों से बात कर रही है। बच्चे को पानी पिलाया जा रहा है।
- रात 1:00 बजे: बच्चे की मां बेटे से बात कर रही है। बेटा पियूष पानी पिमी बेटा। पनिया पी ले। पाइपवा पकड़ले बेटवा बिस्कुट देबऔ। पकड़ ले नुनु। हम मैया बोलहीऔ। बच्चा अंदर से बोलता है हमरा बाहर निकाल मां...
- रात 1:50 बजे: बोरवेल में फंसे बच्चे पीयूष को 1 बजकर 50 मिनट पर निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल बच्चे को बाहर निकाला। एंबुलेंस से बच्चे को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। बच्चा बिल्कुल ठीक है।