विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लिए गया से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, 30 नवंबर तक मिलेगी सुविधा; चेक करें शेड्यूल

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:00 AM (IST)

रेलवे ने दिल्ली और आसपास के शहरों से गया आने-जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।

दिल्ली के लिए गया से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, 30 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

दिल्ली के लिए गया से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, 30 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

HighLights

  1. गया-दिल्ली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नवंबर अंत तक बढ़ा।

  2. यात्रियों को त्योहार के बाद वापसी में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।

  3. धनबाद, शेखपुरा से भी दिल्ली के लिए ट्रेनें गया होकर गुजरेंगी।

जागरण संवाददाता, गयाजी। दिल्ली और आसपास के शहरों से गया आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि निर्धारित की है। गया से दिल्ली और नई दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें नवंबर के अंत तक चलेंगी।

वहीं, धनबाद और शेखपुरा से दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी गया होकर होगा। इससे त्योहार के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04064 दिल्ली-गया स्पेशल 30 नवंबर तक शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04063 गया-दिल्ली स्पेशल एक दिसंबर तक रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 03697 गया-नई दिल्ली स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03698 नई दिल्ली-गया स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को परिचालित होगी।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार तथा 03640 शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित होगी।

यह भी पढ़ें- मुंबई से बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन: आरा होकर जाएगी मुजफ्फरपुर, फटाफट नोट कर लें तारीख और बुकिंग टाइम

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।