Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गयाजी में तिलक समारोह में आए 55 लोग पहुंच गए अस्पताल, खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत

    Updated: Sat, 09 May 2026 05:23 PM (IST)

    गुरुआ प्रखंड के धाना बिगहा गांव में तिलक समारोह के दौरान खाना खाने के बाद करीब 55 लोग बीमार पड़ गए। ...और पढ़ें

    अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    HighLights

    1. गुरुआ में तिलक समारोह में खाना खाने से लोग बीमार।

    2. करीब 55 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती।

    3. स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच, अधिकांश मरीज खतरे से बाहर।

    संवाद सूत्र, गुरुआ (गया)। प्रखंड क्षेत्र के मंडा पंचायत अंतर्गत धाना बिगहा गांव में गुरुवार को तिलक समारोह के दौरान खाना खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

    घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों को आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से गुरुआ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार धाना बिगहा गांव निवासी शिक्षक रमेश रविदास के भांजा राहुल कुमार का तिलक समारोह आयोजित था। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगवती गांव से तिलक आया था। समारोह में करीब 600 लोगों के लिए भोजन बनाया गया था।

    खाना खाने के कुछ देर बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी, बेचैनी एवं घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते करीब 55 लोग बीमार पड़ गए। वहीं लड़की पक्ष के भी 33 लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बाराचट्टी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

    बताया जाता है कि लड़के का विवाह झारखंड राज्य के कर्मा गांव स्थित नाना के घर से होना है। भोजन बनाने का कार्य गुरारू थाना क्षेत्र के बडौरा गांव के रसोइयों द्वारा किया गया था। जबकि राशन का सामान गुरुआ बाजार से मंगाया गया था।

    फूड पॉइजनिंग की आशंका 

    ग्रामीणों के अनुसार समारोह में परोसे गए भोजन के बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम धाना बिगहा गांव पहुंचकर जांच में जुट गई। प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और अधिकांश की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

    अभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्जनों व्यक्ति का इलाइज इलाज चल रहा है। दर्जनों व्यक्ति निजी क्लीनिक में भर्ती किए गए हैं। जो लोग स्वस्थ हो गया है उन्हें घर भेज दिया गया है। एक व्यक्ति को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज गया है।

    यह भी पढ़ें- सहरसा के स्कूल में मिड-डे मील में मिला सांप का बच्चा, भोजन खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार