बिहार में पति ने पत्नी से विवाद के बाद वीडियो कॉल पर लगाई फांसी, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
टिकारी, गया में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि पत्नी ने डायल 112 को सूचना दी थ ...और पढ़ें

6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया जी)। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक अधेड़ ने पत्नी को वीडियो कॉल कर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार के मध्य रात्रि की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, टिकारी थाना क्षेत्र के आमाकुआं ग्राम के निवासी राकेश मिस्त्री पत्नी से विवाद के बाद उसे वीडियो कॉल किया और लाइव कॉल के दौरान ही मौत को गले लगा लिया।
बदहवास पत्नी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
स्वजनों ने बताया कि राकेश मिस्त्री दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिन पूर्व ही राकेश ने अपनी बड़ी पुत्री का विवाह किया था। उसके बाद पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि राकेश का ससुराल वाले से भी कहासुनी हो गई।
इसी बीच राकेश अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर वापस घर लौटकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। राकेश चार पुत्री व दो पुत्र का पिता था। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।
डायल 112 ने कर दी देरी
अपने पति राकेश को फंदे से झूलता देख पत्नी ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोल अंदर प्रवेश किया तो फंदे से उसका शव लटका देखा।
उसके बाद डायल 112 की टीम ने टिकारी थाना को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।
एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतित होता है, क्योंकि पत्नी स्वयं इस घटना की चश्मदीद (वीडियो कॉल के जरिए) है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। देर शाम तक मामले को लेकर कोई लिखित शिकायत नही की गई है।