Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुरुषोत्तम मास के बाद बजेगी शहनाई, 19 जून से शुरू होगा विवाह का शुभ मुहूर्त

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 05:06 PM (IST)

    पुरुषोत्तम मास की समाप्ति के बाद गया में 19 जून से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, जो 29 जून तक चलेंगे। इस दौरान बाजार में रौनक बढ़ गई है और लोग ...और पढ़ें

    पुरुषोत्तम मास के बाद बजेगी शहनाई, 19 जून से शुरू होगा विवाह का शुभ मुहूर्त

    पुरुषोत्तम मास के बाद बजेगी शहनाई, 19 जून से शुरू होगा विवाह का शुभ मुहूर्त

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गयाजी। पुरुषोत्तम मास की समाप्ति के साथ ही अब विवाह-शादी का मौसम शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से शुभ कार्यों पर लगी विराम की स्थिति अब खत्म होगी और घर-आंगन में एक बार फिर शहनाई की मधुर गूंज सुनाई देगी।

    मान्यता के अनुसार, पुरुषोत्तम मास में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, इसलिए इस माह के समाप्त होते ही लोग शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं।

    आचार्य लाल भूषण मिश्र याज्ञिक के बताया कि 19 जून से विवाह के शुभ लग्न की शुरुआत हो रही है, जो 29 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान कई शुभ तिथियां निर्धारित की गई हैं।

    जिनमें 19 जून, 20 जून, 22 जून, 23 जून, 28 जून और 29 जून प्रमुख हैं। इन तिथियों पर बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होने की संभावना है।

    शादी के सीजन के शुरू होते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। कपड़ा, आभूषण, सजावट, कैटरिंग और बैंड-बाजा से जुड़े कारोबारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुकिंग का सिलसिला तेज हो गया है और कई जगहों पर मैरिज हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं।

    ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक लोग शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजने, खरीदारी करने और समारोह की योजना बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

    19 जून से शुरू हो रहा यह विवाह सीजन लोगों के जीवन में खुशियां और उत्सव का माहौल लेकर आने वाला है। जहां हर तरफ बधाई गीत और शहनाई की मधुर ध्वनि सुनाई देगी।