Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में युवक की हत्या, रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटाई; अस्पताल में मृत घोषित

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:44 AM (GMT+05:30)

    गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों की पिटाई से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की ज ...और पढ़ें

    घर के सामने रोती बूढ़ी दादी

    घर के सामने रोती बूढ़ी दादी

    HighLights

    1. चोरी के आरोप में युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई।

    2. पिटाई के बाद युवक की मौके पर ही हुई मौत।

    3. गया के झौर गांव में तनाव, पुलिस कर रही जांच।

    संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर गांव में गुरुवार की रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे कथित बदमाश युवक की ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई के बाद मौत हो गई।

    मृतक की पहचान झौर गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज उर्फ बंडा मांझी, पिता कुलेश्वर मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

    खबर के अनुसार, पंकज उर्फ बंडा देर रात गांव के शैलेश मांझी के घर में घुसा था। घर के लोगों के शोर मचाने पर वह भागने लगा, लेकिन गिर जाने के कारण ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

    Gaya News

    (अस्पताल में शव की देखभाल में लगे पुलिसकर्मी)

    स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक नशे का आदी था और नशे की हालत में अक्सर गांव के घरों में घुस जाता था। उस पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार और चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

    मृतक की दादी शिववासिया देवी ने बताया कि उनका पोता रात में घर पर सोया हुआ था, लेकिन कब बाहर निकल गया, इसकी जानकारी नहीं हुई। आधी रात में गांव में 'चोर-चोर' का शोर सुनाई दिया तो पता चला कि वह घर पर नहीं है। कुछ देर बाद गांव के लोग उसे पकड़कर घर के पीछे से ले गए।

    खबरें और भी

    Gaya News 1

    (घर पर पड़ोसी ग्रामीणों की भीड़)

    परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर बंधक बनाया और बेरहमी से पीटा। बाद में उसे बेहोशी की हालत बताकर अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    मामले में एसआई टुनटुन प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    यह भी पढ़ें- भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई, पहली गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में बारात जाने के लिए खड़े लोगों को पिकअप ने रौंदा, एक छात्र की मौत; सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन