Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gaya News: लड़की-लड़के की लव स्टोरी सुन पिघला गांव वालों का दिल, कहा- जाओ जी लो अपनी जिंदगी

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 03:01 PM (IST)

    Gaya News गया के मोहनपुर के शिव मंदिर में एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचाई। लड़का संतोष कुमार और लड़की सपना कुमारी के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था ...और पढ़ें

    प्रेमी ने प्रेमिका ने मंदिर में रचाई शादी (जागरण फोटो)
    प्रेमी ने प्रेमिका ने मंदिर में रचाई शादी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. प्रेमी ने प्रेमिका के साथ शिव मंदिर को साक्षी मानकर प्रखंड मुख्यालय में की शादी
    2. पूछताछ के बाद दोनों के माता-पिता जब राजी खुशी हो गए और शादी करा दी

    संवाद सूत्र, मोहनपुर (गया)। Gaya News: गया के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर में शुक्रवार को एक प्रेमी-प्रेमिका ने शादी रचा ली। लड़का संतोष कुमार ग्राम दहियार थाना बाराचट्टी जिला गया का रहने वाला है। जबकि लड़की सपना कुमारी मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत सिन्दुआर के लालाडिह गांव की रहने वाली है।

    दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की का कहना है कि उसके परिजन किसी अन्य लड़की से उसकी शादी करना चाह रहे थे। इस कारण वह अपनी मर्जी से लड़का को अपने घर बुलाया और अपने माता-पिता को सारी बात को जानकारी दी। इस बात की जानकारी ग्राम पंचायत के मुखिया एवं सरपंच को भी दी गई।

    उक्त घटना की जानकारी मोहनपुर थाने को भी दी गई। थाना ने दोनों लड़का-लड़की से पूछताछ करने के बाद पंचायत के सरपंच के ऊपर छोड़ दिया गया।

    सरपंच ने सुनी लव स्टोरी तो परिवार वालों को दी जानकारी

    इसके बाद ग्राम पंचायत सिन्दुआर के सरपंच शिव पासवान एवं मुखिया उमेश पासवान ने दोनों लड़का-लड़की से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि 1 साल से दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। इतना सुनते ही फिर सरपंच ने दोनों के माता-पिता से गहरी पूछताछ की। फिर इसके बाद दोनों के माता-पिता जब राजी खुशी हो गए।

    एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

    दोनों को प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर लड़का ने लड़की को मांग में सिंदूर डाल दिया।

    इधर लड़की सपना कुमारी ने बताई कि हम एक साल से संतोष कुमार से प्रेम कर रहे थे उन्होंने कहा कि मैं बीए पार्ट वन में पढ़ रही हूं और मैं सोच समझ कर संतोष के साथ शादी किया हूं।

    खबरें और भी

    इधर लड़के के पिता हरि प्रजापत ने कहा कि मेरा बेटा उक्त लड़की से प्रेम कर रहा था किसी को इज्जत का सवाल था। मैंने अपने बेटे को समझाया और कहा कि अब इसी के साथ शादी कर लो हमें कोई एतराज नहीं है।

    लड़के के पिता ने दिया बयान

    इधर लड़की के पिता गणेशीय प्रसाद ने बताया कि हम दोनों परिवार आपस में बात विचार करने के बाद उक्त शादी किया हूं और कल शेरघाटी न्यायालय में जाकर कोर्ट मैरिज भी कर देंगे। जिससे आने वाला दिन में कोई तरह के दोनों के बीच गलतफहमी नहीं रहे क्योंकि हम दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं।

    इधर ग्राम पंचायत के मुखिया उमेश पासवान ने बताया कि दोनों अभिभावकों एवं काफी संख्या में ग्रामीणों के बीच शादी की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों लोग बालिक हैं और दोनों का उम्र 18 वर्ष से अधिक है।

    इसीलिए हम लोग अपने हाथ में कानून को नहीं लिया और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल आ रहा था। उसे जोड़ी को हम लोग आशीर्वाद भी दिया और दोनों का जोड़ी सलामत रहे यह भगवान से प्रार्थना भी किया। यह देखने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में काफी संख्या में लोग का भीड़ भी उमड़ पड़ी।

    ये भी पढ़ें

    5 साल की लव स्टोरी का द एंड, फंदे से लटके प्रेमी-प्रेमिका; लिखा- जिंदा साथ न रह पाए तो साथ मर रहे हैं...

    लव मैरिज के 8 महीने बाद पति-पत्नी में तकरार, गुस्से में समधी ने समधन को पीटा; फाड़ दिए कपड़े