Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gaya News: गया को जाम से मिलेगा छुटकारा, यहां बनेगा 4-लेन और 2-लेन फ्लाईओवर; इन इलाकों को फायदा

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 02:27 PM (IST)

    Gaya News बिहार के गया में फ्लाईओवर बनने की कवायद तेज हो गई है। इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। इंजीनियरों ने दोनों फ्लाईओवर को ...और पढ़ें

    बिहार के गया में बनने जा रहा 4 लेन फ्लाईओवर (जागरण)
    बिहार के गया में बनने जा रहा 4 लेन फ्लाईओवर (जागरण)

    जागरण संवाददाता, गया। Gaya News: शहर में जाम से निजात दिलाने को लेकर फ्लाईओवर निर्माण की दूसरी कड़ी में मंगलवार को शहर के घुघरीटांड बाइपास एवं मुफस्सिल मोड़ पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। बिना सर्विस रोड टच किए हुए फ्लाईओवर से राष्ट्रीय राजमार्ग 82 से 83 पर आसानी से आवागमन कर सकते हैं।

    घुघरीटांड बाइपास पर फोन लेन व मुफस्सिल मोड़ पर टू लेन फ्लाईओवर का निर्माण होगा। जिलाधिकारी डा.त्यागराजन एसएम के नेतृत्व में डीडीसी नवीन कुमार, एडीएम राजस्व परितोष कुमार सहित अभियंताओं की टीम ने स्थल निरीक्षण किया।

    अभियंताओं ने दोनों फ्लाईओवर को मानचित्र के जरीए डीएम को समझाने का प्रयास किया। डीएम ने बताया कि घुघरीटांड बाईपास पर महावीर इंटर कालेज के समीप से सीधे मानपुर पुल के 30 मीटर फ्लाईओवर को उतारा जाएगा।

    2 लेन सर्विस रोड भी बनेगा

    साथ ही 2 लेन सर्विस रोड बनेगा। इससे एनएच-83 यानि ओटीए की ओर से आने वाले बड़ी गाड़ियां सर्विस लेन के ऊपर से पास करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घुघरीटांड बाइपास चार मुहानी जो मंगलागौरी से बोधगया जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर का कट नहीं होगा। फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन छोटी गाड़ियों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होगा।

    डीएम ने कहा कि मुफस्सिल मोड़ पर त्रिकोणीय फ्लाईओवर होगा, जो मानपुर प्रखंड मुख्यालय से शुरु होकर सिक्स लेन को जोड़ेगी। साथ हीं मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाईओवर को गोलंबर होगी जहां से सीताकुंड जाने के लिए वाले मार्ग पर फ्लाईओवर जगजीवन कालेज के पास उतारा जाएगा।

    इस दौरान लोगों ने डीएम को बताया कि मुफस्सिल मोड़ पर बन रहे फ्लाईओवर को गया-खिजरसराय मार्ग को जोड़ा जाए। इससे खिजरसराय से आने वाले बड़े वाहन आसानी से फ्लाईओवर से गया आ जाएंगे। इस पर डीएम ने अभियंताओं को कहा कि मुफस्सिल फ्लाईओवर की शुरुआत मेहता पेटोल पंप से करने के लिए सर्वे कर लेंगे। इससे खिजरसराय मार्ग भी कवर हो जाएगी।

    खबरें और भी

    जानें आंकड़ा में

    • घुघरीटांड 04 लेन फ्लाईओवर- 810 मीटर लंबाई
    • योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 14121 करोड़ रुपये
    • लाभावित क्षेत्र: विष्णुपद एरिया, मंगलागौरी एवं बोधगया।
    • फोर लेन फ्लाईओवर (रैंप सहित) का निर्माण होने से गया, बौधगया, राजगीर, नालंदा एवं पावापुरी।
    • मुफस्सिल मोड़ टू लेन फ्लाईओवर की लंबाई 2.650 किलोमीटर।

    इन इलाकों के लोगों को होगी सुविधा

    मुफस्सिल मोड़ समीप मंदिर पास ओवरब्रिज गोलंबर बनेगा। मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से जगजीवन कालेज तक, मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से मानपुर प्रखंड कार्यालय तक, मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से पुराना फल्गु नदी सिक्स लेन पुल तक रहेगा।

    • परियोजना की चौड़ाई- टू लेन फ्लाईओवर एवं लेन के दोनों तरफ नाला निर्माण होगा।
    • प्रशासनिक स्वीकृति राशि-349.22 करोड़ रुपया
    • लाभांवित क्षेत्र- गया चौक बाजार, खिजरसराय, विष्णुपद, मंगलागौरी एवं बोधगया।
    • परिचालन होगा सुलभ: मुफस्सिल टू लेन फ्लाईओवर का निर्माण होने से गया टाउन से नवादा, खिजरसराय, सीताकुंड जाने में सुलभ।
    • मुफस्सिल मोड़ 2-लेन फ्लाईओवर का निर्माण होने से बोधगया, राजगीर, नालंदा एवं पावापुरी के अति महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों पर आने जाने में सहूलियत एवं समय की बचत होगी।

    पहले सरकारी फिर निजी जमीन करें मापी

    डीएम ने निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी नगर एवं मानपुर को निर्देश दिया कि प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के लिए पहले सरकारी जमीन जो फ्लाईओवर के दायरे में आ रहा है। उसे चिंहित करें।

    उसके बाद जिनका भी निजी जमीन आ रहा है। उसकी मापी कराएंगे। कार्यकारी एजेंसी को डीएम ने निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी से आपसी समन्वय कर तेजी से फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रारंभ कराए।

    ये भी पढ़ें

    Bihar: नीतीश सरकार ने दी खुशखबरी! बिहार में बनेंगी 18000 KM लंबी सड़कें, नेशनल हाईवे भी बनेंगे

    Aurangabad Patna Road: इस वजह से अटक गई औरंगाबाद-पटना फोरलेन योजना, NHAI ने दिया बड़ा झटका