Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उपराष्ट्रपति के आगमन पर 11 जुलाई को बदलेगा गया का ट्रैफिक रूट; किन रास्तों से जा सकेंगे आप, देखें वैकल्पिक रास्ते

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 11 जुलाई को गया आगमन के कारण जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बज ...और पढ़ें

    गया में 11 जुलाई को बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था।

    गया में 11 जुलाई को बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था।

    HighLights

    1. उपराष्ट्रपति के आगमन पर 11 जुलाई को ट्रैफिक बदलाव।

    2. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी व्यवस्था।

    3. आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी प्रतिबंधों से छूट।

    जागरण संवाददाता, गयाजी। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 11 जुलाई को गया आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।

    आमजन की सुविधा और वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था 11 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

    यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, निर्धारित अवधि के दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

    प्रतिबंधित एवं परिवर्तित मार्ग

    • मानपुर से बाईपास होते हुए बोधगया (अंडरपास) तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट मिलेगी।
    • खटकाचक से बिपार्ड, 5 नंबर गेट, हवाई अड्डा मोड़ और धनावां मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आपातकालीन सेवाओं के वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

    आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग

    • सिकरिया मोड़ → मगध मेडिकल कॉलेज → चेरकी रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
    • मानपुर → केंदुई → राजापुर → बोधगया मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान यातायात नियमों और डायवर्जन योजना का पालन करें। 

    इसके साथ ही कहा गया है क‍ि अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर आवागमन से बचें। साथ ही यातायात पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा। आमजन से सहयोग की अपील की गई है ताकि उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।