Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गयाजी में पति के साथ ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर बोला हमला

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 02:59 PM (IST)

    मोहनपुर-बाराचट्टी मुख्य सड़क पर हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मोहनपुर में हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत।

    2. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला।

    3. थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

    संवाद सूत्र, मोहनपुर (गया)। मोहनपुर-बाराचट्टी मुख्य सड़क पर नटहा गांव के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

    जबकि, हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों के हमले में थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

    जानकारी के अनुसार, मोहनपुर की ओर से आ रही हाईवा गाड़ी संख्या बीआर 02जीई 2253 और डंगरा की ओर जा रही मोटरसाइकिल के बीच अचानक स्थिति बिगड़ गई।

    इसी दौरान मोटरसाइकिल ड्राइवर ललन यादव का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी उनकी पत्नी सावित्री देवी (26 वर्ष) सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रही हाईवा महिला को रौंदते हुए आगे निकल गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

    बताया जाता है कि मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी के साथ उनकी एक बच्ची भी सवार थी। सभी बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा गांव के निवासी हैं।

    ससुराल लौट रही थी सावित्री

    परिजनों के अनुसार, सावित्री देवी अपने मायके से ससुराल लौट रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में ललन यादव और बच्ची भी घायल हो गए।

    GAYAJI ROAD ACCIDENT

    रोते बिलखते परिजन।

    घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना पर मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

    उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

    इसी दौरान उग्र ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं एसआई राज नारायण सिंह बुरी तरह घायल हो गए। अन्य पुलिस जवानों को भी चोटें आईं।

    घायल थाना अध्यक्ष संजय कुमार और एसआई राज नारायण सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

    स्थिति बिगड़ते देख बोधगया डीएसपी सौरभ कुमार, बाराचट्टी थाना अध्यक्ष, सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष, बोधगया थाना अध्यक्ष, मगध मेडिकल थाना पुलिस तथा अन्य बल घटनास्थल पहुंचे।

    कोबरा कैंप के जवानों को भी बुलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब तीन घंटे बाद स्थिति नियंत्रित की जा सकी और सड़क जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें- Bihar News: बच्चों के विवाद को लेकर देवरानी से हुआ झगड़ा, 4 घंटे बाद पंखे से लटकी मिली विवाहिता

    खबरें और भी