Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया में सिक्स लेन पुल के पास मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 04:00 AM (IST)

    मानपुर क्षेत्र में फल्गु नदी पर बने सिक्स लेन पुल के पिलर नंबर नौ के पास एक नर कंकाल बरामद हुआ है। पुल निगम के कर्मी ने शनिवार दोपहर इसे देखा, जिससे इ ...और पढ़ें

    किरानी घाट पल में फंसा मानव कंकाल को निकलते पुलिसकर्मी

    किरानी घाट पल में फंसा मानव कंकाल को निकलते पुलिसकर्मी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण गया। मानपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब गया और मानपुर को जोड़ने वाली फल्गु नदी पर बने सिक्स लेन पुल के पिलर के बीच हिस्से पर एक नर कंकाल बरामद किया गया। शनिवार दोपहर पुल की जांच करने पहुंचे पुल निगम के कर्मी की नजर पिलर संख्या नौ के पास पड़े कंकाल पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी और अपर थाना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कंकाल करीब तीन से चार साल पुराना बताया जा रहा है।

    पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मानपुर सिक्स लेन पूल के पिलर पर एक नर कंकाल मिला है। जिसको अपने कब्जे मे लेकर भेज दिया गया है।

    फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना ने इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है।

    खबरें और भी