Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jitan Ram Manjhi: कैबिनेट मंत्री बनकर जीतनराम मांझी ने रचा इतिहास, मिल सकता है मलाईदार मंत्रालय

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 11:14 PM (IST)

    जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। बिहार की गया संसदीय क्षेत्र से पहली बार कैबिनेट मं ...और पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री बनकर जीतनराम मांझी ने रचा इतिहास।
    कैबिनेट मंत्री बनकर जीतनराम मांझी ने रचा इतिहास।

    कमल नयन, गया। ठीक दो महीने पहले नौ अप्रैल को गया जिले के एक स्कूल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें अवश्य मंत्री बनाएंगे। उनका यह भरोसा आज सच साबित हुआ है।

    जीतनराम मांझी ने मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। गया संसदीय क्षेत्र से पहली बार कैबिनेट मंत्री पद का शपथ ग्रहण करने वाले जीतनराम मांझी ने इतिहास रच दिया है।

    जीतनराम मांझी एक सामान्य परिवार में जन्मे थे। ये आज भी अपना प्रेरणास्त्रोत पर्वत पुरूष दशरथ मांझी को मानते हैं। जीतनराम मांझी गर्व के साथ कहते हैं कि वे मेरे परिवार के सदस्य और अग्रज रहे हैं।

    बता दें कि दशरथ मांझी में भी एक जनून था, वे दो दशक तक पत्थर से टकराते रहे, आखिर उन्हें सफलता मिली। 22 वर्ष में पहाड़ को दो भाग में फाड़ डाला। उनके राह पर राजनीतिक आत्मसात करते हुए जीतनराम मांझी ने पिछले तीन दशक से संसद में जाने के लिए चुनाव लड़ते रहे।

    आज जब जीतनराम मांझी को जीत मिली है, तो शानदार तरीके से पहली बार सबसे लोकसभा में पहुंचकर अपनी संघर्ष की गाथा को मंत्री के रूप में परिणित किया है। देखना यह है कि अपने अनुभव को मांझी कितना तक लेकर चलते हैं, गया हीं नहीं पूरे मगध की नजर मांझी हर एक बढ़ते कदम पर होगी।

    बिहार सरकार में कई मंत्रिपद संभाल चुके हैं मांझी

    बिहार सरकार में मांझी कई बार मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वह एक बार बिहार के मुख्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। मुख्यमंत्री के गांव महकार और वहां से 25 किलोमीटर दूर गहलौर तक की उनके इस दायित्व का बोध हुआ। कई कार्य की घोषणा हुई। कुछ को स्वरूप मिला तो कुछ यूं हीं रह गए। गयावासियों में उनके मुख्यमंत्री बनने पर हीं काफी उम्मीदें थी। अब तक मांझी केंद्र में हीं मंत्री बन गए हैं। तो वैसे में उम्मीद होना स्वाभाविक है।

    खबरें और भी

    16 अप्रैल को गया के गांधी मैदान में चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की उपस्थिति में जीतनराम मांझी ने कहा था कि गया के जल संकट को दूर करने के लिए सोन नदी को मोक्षदायनी फल्गु नदी को जोड़ा जाएगा। साथ हीं गया की धार्मिक महत्ता को देखते हुए विष्णुपद और बौद्ध कोरिडोर बनाने की वकालत की थी। गया में बड़े व्यवसायी हैं, उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य और विमान सेवा होने से रोजगार की संभावना बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Oath Ceremony: चिराग पासवान, ललन सिंह समेत बिहार के इन सांसदों ने ली मंत्रीपद की शपथ, देखें लिस्ट

    Modi Cabinet Bihar List : चिराग पासवान, ललन सिंह समेत बिहार के इन सांसदों ने ली मंत्रीपद की शपथ, देखें लिस्ट