मगध यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2026-30 में ऑन-स्पॉट नामांकन शुरू, 30 जुलाई तक ले सकेंगे एडमिशन
मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक (सीबीसीएस) सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित छात्रों को बड़ी राहत दी है। 22 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी संबद्ध महाविद्यालयों ...और पढ़ें

मगध यूनिवर्सिटी में ऑन-स्पॉट नामांकन शुरू
HighLights
मगध विश्वविद्यालय में स्नातक 2026-30 के लिए ऑन-स्पॉट नामांकन शुरू।
नामांकन प्रक्रिया 22 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी।
वंचित छात्र भी निर्धारित शुल्क देकर प्रवेश ले सकेंगे।
संवाद सूत्र, बोधगया। मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक (सीबीसीएस) सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए आन-स्पाट नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मगध विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 22 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी अंगीभूत, 17 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्वीकृत एवं रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन लिया जाएगा। उसके बाद सभी महाविद्यालय में पाठ्यक्रम की शुरुआत कर दी जाएगी।
बची सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन
मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिलीप कुमार केसरी ने बताया है कि मेरिट लिस्ट के बाद बची सीटों पर संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य को नामांकन लेने के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं, जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे भी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर ऑन-स्पॉट नामांकन करा सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने 17 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि ऑन-स्पॉट नामांकित छात्रों की सूची 1अगस्त तक पेन ड्राइव एवं एक्सेल शीट के माध्यम से डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद सूची जमा नहीं होने पर छात्रों के वैलिडेशन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य की होगी।
उल्लेखनीय है कि ऑन स्पॉट नामांकन से छात्र छात्राओं को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि बहुत से विद्यार्थी अभी भी नामांकन से वंचित रह गए है।
यह भी पढ़ें- गया होकर चलेगी रांची-पटना परीक्षा स्पेशल, मगध क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत