गयाजी के भुसुंडा में लगी आग, 10 दुकानें और एक मकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
मानपुर के भुसुंडा में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में लगभग 10 दुकानें और एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखा लाखों ...और पढ़ें
HighLights
भुसुंडा में भीषण अग्निकांड से दस दुकानें और एक मकान खाक।
लाखों के मुर्गे, फल और अन्य सामान आग में नष्ट।
दमकल ने आग पर काबू पाया, कारण अभी अज्ञात।
संवाद सूत्र, मानपुर। मानपुर शहरी क्षेत्र के भुसुंडा सड़क किनारे रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में लगभग 10 दुकानें और एक मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा सारा सामान कुछ ही देर में राख में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।
लाखों के मुर्गे जलकर खाक
फल विक्रेता मोहम्मद अकरम ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

सामान जलकर खाक।
वहीं, चिकेन दुकान के मालिक मोहम्मद छोटू ने बताया कि करीब लाखों रुपये मूल्य के मुर्गे जलकर नष्ट हो गए।

चपेट में आए कई दुकान।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस अग्निकांड में फल दुकान, चिकेन दुकान, पलंग दुकान, जनरल स्टोर, गुमटी और चार पहिया फेरी ठेला सहित करीब 10 दुकानें एवं एक पशु भी आग के लपटे मे आ गई।
आग पर पाया काबू
सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
बताया जाता है कि भुसुंडा क्षेत्र में सड़क किनारे लकड़ी की दुकानें, पलंग की दुकानें और झोपड़ियां अधिक संख्या में हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई। दिन में यह इलाका काफी व्यस्त रहता है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।