Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया जिले में 349 करोड़ की लागत से बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, दुकानदारों की बढ़ी चिंता

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 04:28 PM (IST)

    मानपुर में 349 करोड़ रुपये की लागत से 2-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, जिसका लक्ष्य ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना है। यह परियोजना अबगिला से ...और पढ़ें

    गया जिले में 349 करोड़ की लागत से बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, दुकानदारों की बढ़ी चिंता

    गया जिले में 349 करोड़ की लागत से बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, दुकानदारों की बढ़ी चिंता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संदीप साहनी, मानपुर। शहर के व्यस्ततम इलाकों में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से मानपुर में लगभग 349 करोड़ रुपये की लागत से 2-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है।

    यह फ्लाईओवर अबगिला से सिक्स लेन पुल तक बनाया जाएगा, मानपुर-खिजरसराय रोड से जगजीवन कालेज मानपुर प्रखंड कार्यालय तक होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर चिंता जताई है।

    इस परियोजना का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 03 सितंबर 2025 को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान किया था। इसके बाद 20 जनवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

    इस योजना को बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है और इसे 22 जुलाई 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    यातायात जाम से मिलेगी राहत

    मानपुर क्षेत्र में लंबे समय से ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बनी हुई है। खासकर मानपुर खिजरसराय रोड एवं जगजीवन कालेज से मानपुर प्रखंड कार्यालय तक का मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है, जहां रोजाना लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है।

    फ्लाईओवर के निर्माण से वाहनों का दबाव कम होगा और यात्रा समय में काफी कमी आएगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

    विकास के नए अवसर:

    एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने के बाद क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार और निवेश को गति मिलेगी, जिससे आसपास के बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी। इससे लंबे समय में दुकानदारों और व्यवसायियों को लाभ मिल सकता है।

    दुकानदारों की बढ़ी चिंता:

    हालांकि, एलिवेटेड फ्लाईओव का निर्माण कार्य के बीच स्थानीय दुकानदारों ने अपनी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि सड़क के किनारे स्थित दुकानों पर पहले ही ट्रैफिक और निर्माण कार्य का असर पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    ग्राहकों की संख्या घट रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का स्पष्ट कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन इस प्रक्रिया में उनकी उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।

    निर्माण कार्य के चलते बढ़ गई मुश्किलें:

    निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र में धूल, शोर और ट्रैफिक डायवर्जन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कई स्थानों पर सड़क संकरी होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय निवासियों को भी रोजमर्रा की गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रशासन से उम्मीदें:

    दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि व्यापार और आम जीवन पर कम से कम असर पड़े।

    साथ ही, सुरक्षा मानकों और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कुल मिलाकर, मानपुर का यह एलिवेटेड फ्लाईओवर शहर के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की राय:

    दुकानदार विक्की साहनी का कहना है कि एक बार जब पुल बन जाएगा, तो भारी यातायात ऊपर से गुजर जाएगा। इससे स्थानीय सड़कों पर जाम कम होगा और ग्राहकों के लिए दुकानों तक आना-जाना आसान हो जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार में वृद्धि हो सकती है।

    दुकानदार दीपांशु कुमार ने बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी और पार्किंग व्यवस्था से मुफस्सिल मोड़ पर जाम कम होने से आसपास की दुकानों के सामने पार्किंग की जगह बेहतर हो सकती है, जिससे खरीदार रुकने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

    बंटी केवट ने बताया कि क्षेत्र का विकास, बुनियादी ढांचे में सुधार से मानपुर इलाके का आधुनिकीकरण होगा, जिससे भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमत और ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है। मानपुर में फ्लाईओवर बनने से यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलेगा।

    मोहम्मद नियाज ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए की गई नापी के अनुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में कई दुकानें और मकान जद में आ रहे हैं, जिससे दुकानदारों को सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है।