Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड से पूजा कर पिता के साथ लौट रही थी लड़की, गया में उठा ले गए दरिंदे, नहर के पास म‍िली बेहोश

    By Mritunjay Kumar SinghEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Fri, 31 Oct 2025 07:12 PM (IST)

    गया के गुरुआ में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता झारखंड से पिता के साथ पूजा कर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने वारदात को अ ...और पढ़ें

    गया में किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    गया में किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. नाबालिग लड़की का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म

    2. पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

    3. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    संवाद सूत्र, गुरुआ (गया)। प्रखंड क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की का उसके पिता के सामने अपहरण कर लिया। इसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक कट्टा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

    पूजा-अर्चना कर लौट रही थी 

    जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पिता के साथ झारखंड के कौलेश्वर पहाड़ से पूजा-अर्चना कर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे चारों युवकों ने दोनों को रोका। पिता के साथ मारपीट की और नाबालिग को जबरन उठा ले गए। कुछ देर बाद पीड़िता बेहोशी की हालत में नहर के पास पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों अजय कुमार, राजू कुमार, सोनू कुमार और मनोज दासये को दबोच लिया। सभी बारा गांव निवासी हैं।

    पाक्‍सो एक्‍ट व सामूहिक दुष्‍कर्म की धाराओं में एफआइआर

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए गया सदर अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने स्वजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से क्षेत्र का नाम खराब होता है। इन दरिंदों को ऐसी सजा म‍िलनी चाह‍िए क‍ि फ‍िर कोई ऐसा करने की ह‍िम्‍मत नहीं करे।