Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोकामा NI कार्य का असर: हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, गया के रास्ते चलेंगी, देखें लिस्ट

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:37 AM (IST)

    नए मोकामा रेल पुल पर 21 सितंबर से शुरू हो रहे नान-इंटरलाॅकिंग (NI) कार्य के चलते पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। ...और पढ़ें

    गया जंक्शन के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें। सांकेतिक तस्वीर

    गया जंक्शन के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. नए मोकामा रेल पुल पर 21 सितंबर से NI कार्य।

    2. पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग बदले हैं।

    3. यात्री अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

    जागरण संवाददाता, गयाजी। नए मोकामा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने की दिशा में 21 सितंबर से नान-इंटरलाॅकिंग (NI) कार्य शुरू होगा। इसके कारण पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

    कुछ ट्रेनें गया जंक्शन होकर चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदलकर किउल, शेखपुरा, बिहारशरीफ और बख्तियारपुर के रास्ते किया गया है।

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि एनआई कार्य को लेकर अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

    लगातार यात्रियों को दी जा रही जानकारी 

    इसकी सूचना यात्रियों को रेलवे के पूछताछ कार्यालय, आरक्षण केंद्र और मोबाइल एप के माध्यम से लगातार दी जा रही है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

    20 सितंबर को दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (15657) और कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल (15658) ग्रैंड कॉर्ड, किउल और गया जंक्शन होकर चलेंगी।

    21 सितंबर को हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12303) किउल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से चलेगी। वहीं ब्रह्मपुत्र मेल की दोनों दिशाओं की ट्रेनें तथा आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (22406) ग्रैंड कॉर्ड-गया-किउल मार्ग से संचालित होंगी।

    22 से 24 सितंबर तक ब्रह्मपुत्र मेल (15657/15658) दोनों दिशाओं में ग्रैंड कॉर्ड-गया-किउल मार्ग से चलेगी। 23 सितंबर को कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317) किउल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से चलेगी।

    हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ग्रैंड कॉर्ड से चलेगी 

    25 सितंबर को हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12273) किउल-गया-ग्रैंड कॉर्ड मार्ग से चलेगी, जबकि हटिया-पटना एक्सप्रेस (18622) किउल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर होकर संचालित होगी।

    26 सितंबर को पूर्वा एक्सप्रेस (12303) परिवर्तित मार्ग किउल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर से चलेगी। वहीं ब्रह्मपुत्र मेल (15657/15658) ग्रैंड कॉर्ड-गया-किउल मार्ग से संचालित होगी।

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।