Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gaya News: पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के अवासों पर एनआईए की छापेमारी, क्या टीम के हाथ कुछ लग सका?

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 10:35 AM (IST)

    NIA Raids पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के आवासों पर एनआईए की छापेमारी हो रही है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मि ...और पढ़ें

    Gaya News: पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के अवासों पर एनआईए की छापेमारी
    Gaya News: पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के अवासों पर एनआईए की छापेमारी

    जागरण संवाददाता, गया। गया जिले के दो स्थानों पर गुरुवार की अल सुबह एनआईए की टीम ने छापेमारी की। करीब 4 से 5 घंटे तक छापेमारी की कार्रवाई की गई है। छापेमारी करने के उपरांत टीम लौट गई है, लेकिन इस संबंध में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के गया जिले के कोच प्रखंड के आंती थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव एवं गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा  मोहल्ले में स्थित मकान पर छापेमारी की गई। 

    मोहल्ले के लोग भी सकते में आ गए

    अचानक टीम को देखकर मोहल्ले के लोग भी सकते में आ गए। टीम ने दोनों ठिकानों पर घंटों जांच-पड़ताल की, लेकिन सूत्र बताते हैं कि दोनों ठिकानों पर एनआईए के टीम को कुछ नहीं मिला है। हालांकि, गया स्थित आवास से कुछ रूपए पैसे का लेन-देन की डायरी बरामद होने की जानकारी मिली है। छापामारी के समय राजू जाट अपने घर पर नहीं थे।

    ये भी पढ़ें -

    औरंगाबाद में नक्सलियों के चार ठिकानों पर NIA की छापेमारी, स्वजन का जब्त किया मोबाइल सिम; पूछताछ के लिए पटना कार्यालय बुलाया

    नई अयोध्या की पहचान बना बिहार की बेटी का गाना, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं को आया पसंद; क्या आपने सुना?

    खबरें और भी