यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: 'गाली देने पर ही सुनते हैं अफसर...' बिहार सरकार के मंत्री का विवादित बयान Social Media पर Viral
बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अफस ...और पढ़ें

HighLights
- गाली से ही सुनते हैं अफसर, इससे आसानी से गरीबों का होता काम: सुरेंद्र यादव।
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मंत्री का बयान।
जागरण संवाददाता, गया। बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को गया के गुरारू प्रखंड की कनौसी पंचायत में एक चिकित्सक के पिता की प्रतिमा अनावरण समारोह में पहुंचे थे। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि हम कभी भी डॉक्टर से लड़ाई नहीं करते हैं, डॉक्टर को भगवान मानते हैं। हमारी लड़ाई अफसर से होती है।
गाली देने पर ही...
इस दौरान एक विवादित बयान देते हुए सहकारिता मंत्री कहा कि यहां आने से पहले दो अफसर को गाली देकर आए हैं। गाली देते हैं, तभी गरीब का काम बिना पैसे के हो जाता है। काम के बदले में गरीबों से अफसर पैसा मांगते हैं, यह बात सुनकर बहुत तकलीफ होती है। अफसर को गाली देकर पैरवी करते हैं, तभी वह सुनता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मंत्री का बयान
मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंत्री नरोमा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संजय यादव के पिता दिवंगत रामनरेश यादव की प्रतिमा का अनावरण करने मीठापुर पहुंचे थे। रामनरेश यादव गया में महेश सिंह यादव कॉलेज में प्रोफेसर थे।
गुरू का दर्जा सबसे ऊपर
मंत्री ने कहा कि धरती पर इंसान को चलाने के लिए ईश्वर ने तीन किताब दी है, इसमें गीता एक है। गीता में श्रीकृष्ण का संदेश है। गीता का कोई राइटर नहीं है। इसी तरह बाइबल और कुरान हैं।
खबरें और भी
मंत्री ने कहा कि दुनिया में अच्छा काम कीजिए। गुरु का हमेशा सम्मान करें। गुरु के सम्मान को लेकर यहां आए हैं। उनकी प्रतिमा का अनावरण करने से पहले हमने जूता खोल दिया। गुरु का दर्जा हमेशा ऊपर रहा है। उनकी बदौलत ही आगे बढ़ रहे हैं।