Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC Topper Aman Anand: पटना के अमन आनंद ने 67th BPSC में किया टॉप, अब IAS बनने की है तैयारी

    By Pradeep MandalEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 08:39 PM (IST)

    BPSC 67th Final Result 2023 पटना के अमन आनंद ने 67वीं बीपीएससी परीक्षा परिणाम में टॉप किया है। अमन आनंद का यह दूसरा अटेंप्ट है। इसके पहले उन्होंने 202 ...और पढ़ें

    मधुबनी के प्रशिक्षु आरडीओ अमन आनंद बने बीपीएससी टॉपर।
    मधुबनी के प्रशिक्षु आरडीओ अमन आनंद बने बीपीएससी टॉपर।

    HighLights

    1. मधुबनी के प्रशिक्षु आरडीओ अमन आनंद बने बीपीएससी टॉपर।
    2. 2022 में बीपीएससी (BPSC) की 66वीं परीक्षा में पाई थी 52वीं रैंक।
    3. मधुबनी डीआरडीए में प्रशिक्षु आरडीओ के पद पर कार्यरत हैं अमन।

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। मधुबनी जिला के प्रशिक्षु आरडीओ (RDO) अमन आनंद ने 67वीं बीपीएससी परीक्षा (BPSC 67th Final Result 2023) परिणाम में टॉप किया है। अमन आनंद ( BPSC Topper Aman Anand) का यह उनका दूसरा अटेम्प्ट था। इससे पहले उन्होंने 2022 में बीपीएससी (BPSC) की 66वीं परीक्षा क्वॉलीफाई की थी।

    बीपीएससी की 66वीं परीक्षा में उन्होंने 52वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें आरडीओ का पद मिला था। दिसंबर 2022 से वह मधुबनी डीआरडीए में प्रशिक्षु आरडीओ के पद पर कार्यरत हैं।

    उन्होंने बताया कि वह अपने इस रैंक से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए वह इस वर्ष भी बीएससी की परीक्षा में शामिल हुए थे। कड़ी मेहनत और लग्नशीलता से इस वर्ष वह बीपीएससी के परीक्षा परिणाम में टॉपर बने हैं।

    परिवार को दिया सफलता का श्रेय

    बीपीएससी टॉपर अमन आनंद के पिता बब्लू कुमार एक शिक्षक हैं, जो दिल्ली में कार्यरत हैं। उनकी मां रूबी कुमारी गृहणी और बहन डॉ. रिचा कुमारी चिकित्सक हैं। वह मूल रूप से पटना बाढ़ के रहने वाले हैं।

    अमन आनंद ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपनी मेहनत एवं लग्नशीलता को दिया है।  उन्होंने इस सफलता के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें यह पता था कि उनकी एक अच्छी रैंक आएगी, लेकिन वह टॉप कर जाएंगे इसका उन्हें आभास भी नहीं था। इस बात से वह स्वयं काफी खुश और हैरान भी हैं।

    आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं अमन आनंद

    अमन आनंद ने दिल्ली के एनएसआईटी इंस्टिट्यूट से आईटी में बीटेक किया है। हालांकि, वह हमेशा से ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते थे।  ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बीपीएससी की तैयारी में जुट गए थे।

    खबरें और भी

    पहली बार आशा के अनुरूप रैंक नहीं मिलने के कारण वह लगातार दूसरी बार बीपीएससी की परीक्षा में बैठे। इस बार जाकर उन्हें वह सफलता मिली है। अमन आनंद आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होकर आईएएस बनना चाहते हैं।

    सफलता के लिए नहीं होता कोई शॉर्टकट

    आनंद कुमार ने बताया कि सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। बीपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए सबसे पहले तो आपका बेसिक क्लियर होना बहुत जरूरी है। एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन करते हुए परफेक्ट नोट्स बनाने चाहिए। प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करने से ही बेहतर परिणाम संभव है।

    कैसा रहा इंटरव्यू का अनुभव

    बीपीएससी के इंटरव्यू के अनुभवों को साझा करते हुए अमन आनंद ने बताया कि इंटरव्यू में नॉर्मल सवाल पूछे गए थे। हमारे आसपास जो चीजें हो रही हैं, उसके बारे में कई बातें की गई। काफी अच्छा इंटरव्यू रहा था।

    वह मेरी गहराई चेक कर रहे थे। इसमें सीधा पैटर्न है कि जहां तक आप पक्का हैं, वहीं तक जवाब दीजिए। जहां नहीं जानते हैं, अंदाजन कोई जवाब मत दीजिए। चुंकि, इसमें आगे उलझने का रिस्क हो जाता है।

    सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

    उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र लिया था। उन्होंने बताया कि अपनी तैयारी के लिए कहीं भी उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली, बल्कि सेल्फ स्टडी किया। खुद से ही सभी नोट्स तैयार करते हुए ऑनलाइन स्टडी करता रहा।

    विभाग में किसी को नहीं थी जानकारी

    शनिवार शाम 6 बजे तक आनंद कुमार के डीआरडीए स्थित कार्यालय में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक, किसी को उनकी सफलता की कोई जानकारी नहीं थी। यहां तक की खुद उप विकास आयुक्त विशाल राज को भी इसकी जानकारी नहीं थी।

    जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिली कि प्रशिक्षु आरडीओ आनंद कुमार ने बीपीएससी में टॉप किया है। उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद अन्य अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक ने उन्हें फोन कर सफलता के लिए शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें: BPSC Success Story: रश्मि सेल्फ स्टडी कर पहले प्रयास में बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी, रंग लाई कोरोना काल की मेहनत

    BPSC 67th Final Result 2023: 67वीं संयुक्त परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप-10 में 6 लड़कियां; प्रथम आए अमन आनंद

    BPSC 67th Final Result 2023: BPSC परीक्षा में किसान के बेटे ने मारी बाजी, इतनी रैंक लाकर SDM पद के लिए हुए चयनित