Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के 60 से अधिक छात्र बने असिस्टेंट प्रोफेसर, नए डिग्री कॉलेजों में देंगे सेवा  

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:56 PM (IST)

    दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के 60 से अधिक छात्र बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित हुए हैं। ये ...और पढ़ें

    दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. CUSB के 60 से अधिक छात्र सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित।

    2. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने की चयन प्रक्रिया।

    3. नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों में देंगे अपनी शैक्षणिक सेवाएं।

    संवाद सहयोगी, टिकारी। बिहार के महाविद्यालयों के लिए सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हेतु हाल ही में हुए आयोजित साक्षात्कार में सीयूएसबी के 60 से अधिक छात्र - छात्राओं ने सफलता हासिल की है।

    बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों के लिए संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हेतु आयोजित प्रक्रिया में सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।

    पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्व विभाग के दस छात्रों का अंतिम रूप से चयन हुआ है। विभाग के पीएचडी शोध छात्र शुभेन्दु, दिव्या कुमारी, अमृत राज, विश्वरंजन, अनीषा कौर के साथ पूर्ववर्ती छात्र अंकिता शिल्पी, कर्निका कनक, मणिकांत, कीर्तिमा सिंह एवं रिया सिंह ने बाजी मारी है।

    समाजशास्त्र के 18 विद्यार्थियों का चयन 

    राजनीतिक अध्ययन विभाग के 12 विद्यार्थियों ने सहायक प्राध्यापक पद के लिए क्वालीफाई किया है। जिनमें हेमन्त दुबे, रामकृष्ण त्रिपाठी, रवि रंजन, मनोज कुमार, कौशिकी परिहार, अरहम अब्दाल, वर्षा भारद्वाज, शिवम कुमार, सारिका सिंह, गिरिधर कुमार, रिंकी और रेशम राज शामिल हैं।

    वहीं, समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के 18 शोधार्थियों को बीएसयूएससी सहायक प्राध्यापक चयन में सफलता मिली है, जिनमें डॉ. संजय कुमार वर्मा, डॉ. अर्शी खानम, डॉ. नज़मी परवीन, डॉ. विजेता, डॉ. शुभम तिवारी, शिवम कुमार, अभिषेक कुमार वर्मा, वेदिका नंदन, अंशुमाली मिश्रा, श्रेया भारती, निभा कुमारी, आस्था भारती, अनन्या कुमारी, अभिनव भारती, मनीषा चौरसिया, लोकेश प्रसाद तथा आदित्य आनंद शामिल हैं।

    आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग से भी 18 विद्यार्थियों को भी सफलता मिली है जिनमें जिनमें प्रिंस कुमार, निकिता कुमारी, स्नेहा, अंकित राज, प्रीतम कुमार, फ्रेया सिमरन, राहुल कुमार, अनुप्रिया, आलोक कुमार, सुमित कुमार झा, डॉ. रिंकी कुमारी, अभिषेक कुमार चौबे, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, निधि, ऋचा वर्मा, ए. सुंदरम तथा रोशनी कुमारी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने छात्रों के इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें- बिहार से रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए जयनगर-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बेतिया और नरकटियागंज में भी रुकेगी