Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए जयनगर-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बेतिया और नरकटियागंज में भी रुकेगी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:33 PM (IST)

    रेलवे ने आरआरबी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए जयनगर-लखनऊ के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बेतिया और नरकटियागंज सहित प्रमुख स्टेश ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    HighLights

    1. आरआरबी परीक्षा के लिए जयनगर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलेगी।

    2. बेतिया, नरकटियागंज में होगा ट्रेन का ठहराव।

    3. हजारों परीक्षार्थियों को यात्रा में मिलेगी सुविधा।

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज ( पश्चिम चंपारण )। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयनगर और लखनऊ के बीच एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पश्चिम चंपारण के बेतिया और नरकटियागंज समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे हजारों अभ्यर्थियों की यात्रा आसान होगी।

    चार अगस्त को जयनगर से होगी रवाना

    नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। रेलवे बोर्ड ने आरआरबी परीक्षा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। गाड़ी संख्या 03203 जयनगर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल चार अगस्त को दोपहर तीन बजे जयनगर से रवाना होगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से चलकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

    बेतिया और नरकटियागंज में रहेगा ठहराव

    यह स्पेशल ट्रेन बापूधाम मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। नरकटियागंज स्टेशन पर ट्रेन का निर्धारित आगमन रात 11 बजे होगा। इससे पश्चिम चंपारण और आसपास के जिलों के परीक्षार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    पांच अगस्त को होगी वापसी

    वापसी में गाड़ी संख्या 03204 लखनऊ-जयनगर परीक्षा स्पेशल पांच अगस्त को दोपहर 12:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 11:15 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। इसके बाद रात 1:10 बजे बेतिया और सुबह 3:05 बजे बापूधाम मोतिहारी में ठहराव करते हुए जयनगर पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    परीक्षार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार आरआरबी परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लखनऊ की यात्रा करते हैं। नियमित ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। इससे सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी भी कम होगी।

    रेलवे ने की समय पर यात्रा की अपील

    रेलवे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपनी परीक्षा की तिथि और ट्रेन के समय का मिलान कर समय से स्टेशन पहुंचें। अधिकारियों का कहना है कि यह स्पेशल ट्रेन परीक्षा अवधि में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है और इससे उत्तर बिहार के हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा से 4 अगस्त को रेल सफर से पहले अलर्ट, जयनगर-आरा समेत कई ट्रेनें होंगी विलंबित