यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ashiwini Choubey : पीएम मोदी ने समझा अश्विनी चौबे का दर्द, कान में कह दी ऐसी बात कि हो गए गदगद; पारस को भी मनाया
Bihar Political News पीएम मोदी ने बिहार के पूर्णिया और गया में जनसभा की। गया में पीएम मोदी के साथ अश्विनी चौबे और पशुपति पारस भी मंच पर नजर आए। मंच पर ...और पढ़ें

HighLights
- प्रधानमंत्री ने बगल में बिठाया तो निहाल हो गए चौबे
- पुचकार से पशुपति पारस भी हो गए गदगद
जागरण संवाददाता, गया। Bihar Politics In Hindi जनता को साधने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सहयोगियों को भी स्वयं से जोड़े रखने का पूरा जतन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) मंच पर सबसे किनारे की कुर्सी पर बैठे थे। नजर पड़ते ही प्रधानमंत्री ने लपककर उनका हाथ पकड़ा और कुछ फुसफुसाए।
फिर चौबे को अपने बगल की कुर्सी पर बैठा लिया। उसके बाद कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत चलती रही। अश्विनी चौबे पिछली बार बक्सर से सांसद चुने गए थे। इस बार भाजपा ने उनकी जगह मिथिलेश तिवारी को अवसर दिया है।
कानाफूसी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित
चौबे को कोसने वाले कोसते रहें, लेकिन प्रधानमंत्री के इस स्नेह-सानिध्य से वे गदगद हो चुके हैं। मंच पर अलग-थलग दिख रहे लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के नेता पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) के भी निकट जाकर प्रधानमंत्री ने उनके कान में कुछ कहा। दोनों की कानाफूसी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अपनी पार्टी की हिस्सेदारी नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने राजग के लिए सहयोग-सक्रियता की प्रतिबद्धता भी जताई। उसी प्रतिबद्धता के कारण वे मंच पर पहुंचे थे। प्रधानमंत्री की पुचकार ने निहाल कर दिया है।