गया का रामशिला शिवमंदिर: जहां भगवान श्रीराम ने स्थापित किया था शिवलिंग, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़
गया के रामशिला शिव मंदिर में स्फटिक शिवलिंग स्थापित है, जिसकी स्थापना भगवान श्रीराम ने की थी। यह मंदिर अपनी पौराणिकता और मनोकामना पूर्ति के लिए भक्तों ...और पढ़ें
HighLights
रामशिला शिव मंदिर में स्फटिक शिवलिंग स्थापित है।
मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने की थी स्थापना।
सावन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है यहां।
कमल नयन, गया। शहर के उत्तरी दिशा में गयाजी-पटना मुख्य मार्ग पर रामशिला शिवमंदिर स्थित है। मंदिर की पौराणिकता के कारण ही यहां सालोंभर शिवभक्तों की भीड उमड़ती है।
मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है। दूर-दूर से यहां सालोंभर भक्तों का आगमन होता रहता है। सावन के दिनों में तो भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है।
मंदिर सौ फीट ऊंचा है। मंदिर रामशिला पहाड़ी के तलहटी में स्थित है। मंदिर चुना, गारा एवं पत्थर से निर्मित है। इसमें स्फटिक पत्थर की शिवलिंग स्थित है।
इसके साथ मूंगा पत्थर का गणपति देव, कार्तिकेय, सूर्य, गौरी, भगवान विष्णु, बजरंग बली आदि देवी-देवताओं की मूर्तियां है। देवी-देवताओं की 50 से अधिक मूर्तियों मंदिर में स्थापित है।
भगवान श्रीराम ने की थी स्थापना
मगध का इतिहास काफी प्राचीन है। लोगों की मान्यता है कि शिवलिंग की स्थापना भगवान श्रीराम ने किया था। क्योंकि मंदिर के पास ही रामकुंड स्थित है।
गयाजी में पिंडदान के लिए भगवान श्रीराम आए थे। रामकुंड में स्नान कर शिवलिंग का स्थापना किए थे। ऐसे मंदिर का निर्माण टिकारी का राजा गोपाल शरण सिंह द्वारा किया गया था। निर्माण करीब दो सौ वर्ष पहले किया गया था। कहते है कि यहां शिवलिंग के दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
ऐसे पहुंचें मंदिर
शिवमंदिर में पहुंचने के लिए कई रास्ते है। मंदिर गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग में स्थित व रामशिला पहाड़ी के तराई में स्थित है। रेलवे स्टेशन से मंदिर के दूरी करीब तीन किलोमीटर है। वहीं सरकारी बस स्टैंड गांधी मैदान से मंदिर के दूरी ढाई किलोमीटर है। शिवलिंग में गौर से देखने में पूर शिव परिवार दिखाई पड़ते है।