अवैध संबंध के शक में की गई थी किसान दंपती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
शेरघाटी के चांपी गांव में किसान दंपती की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने दो आरोपितों, मनोज मांझी (मास्टरमाइंड) और रघुनी मांझी को झारखंड के चतरा से ...और पढ़ें

अवैध संबंध के शक में की गई थी किसान दंपती की हत्या
HighLights
चांपी गांव में किसान दंपती की हत्या का खुलासा।
अवैध संबंध के शक में दो आरोपी गिरफ्तार।
मास्टरमाइंड मनोज मांझी ने कबूला जुर्म।
संवाद सहयोगी, शेरघाटी। शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में 26 दिसंबर को हुई किसान दंपती की हत्या का खुलासा बुधवार को किया गया। हत्याकांड में शामिल दो आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बुधवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस कांड का खुलासा पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन घटना के बाद गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सफलता प्राप्त की है।
हत्या में संलिप्त दो आरोपितों की गिरफ्तारी
पुलिस ने हत्या में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मनोज मांझी, जो इस कांड का मास्टरमाइंड है, और उसका सहयोगी रघुनी मांझी शामिल हैं। दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी गिरफ्तारी झारखंड के चतरा से की गई।
पूछताछ के दौरान मनोज ने बताया कि प्रदीप का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जो तब शुरू हुआ जब वह वार्ड सदस्य बने थे। इसी कारण से उसे हत्या करनी पड़ी। मनोज ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी को मारना नहीं चाहता था, लेकिन पहचान छिपाने के लिए हत्या करनी पड़ी।
खबरें और भी
धारदार चाकू से की गई थी हत्या
रघुनी मांझी ने बताया कि घटनास्थल पर मिला कुल्हाड़ी उसका है, जो गलती से छूट गया था, जबकि हत्या धारदार चाकू से की गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू, एक टांगी, दो मोबाइल फोन और घटना के दिन पहनी गई खून से सनी टीशर्ट बरामद की गई।
अवैध संबंध को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। पहले खलिहान में सो रहे पति की धारदार हथियार से हत्या की गई और बाद में पहचान उजागर होने की आशंका में पत्नी की भी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मोहन कुमार, एसआइ रूपा कुमारी, रविराज, शिवशंकर साह समेत अन्य पुलिस बल शामिल रहे।