विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया में ईंधन का संकट: शेरघाटी में आधा दर्जन पंपों पर पेट्रोल खत्म; वाहन चालक परेशान

Published: Fri, 15 May 2026 11:46 AM (IST)

शेरघाटी और आसपास के इलाकों में गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, शेरघाटी। शेरघाटी एवं आसपास के प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो जाने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। संध्या समय शहर के नई बाजार स्थित मुखर्जी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए बाइक सवारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जरूरतमंद लोग पंप कर्मियों से पेट्रोल देने की गुहार लगाते नजर आए।

बांकेबाजार से पेट्रोल लेने पहुंचे आरएलएसपी नेता विनय कुशवाहा ने बताया कि बांकेबाजार के तीन पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। शेरघाटी में पेट्रोल मिलने की सूचना पर यहां पहुंचे थे, लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि अब घर लौटना भी मुश्किल हो गया है।

वहीं निबंधन कार्यालय के दास्तानविश देवनंदन यादव ने कहा कि कार्यालय से लौटते समय पेट्रोल लेकर घर जाने की योजना थी, लेकिन पेट्रोल नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई। कई महिला बाइक सवार और परिवार के साथ पहुंचे लोग भी निराश होकर वापस लौटते दिखे।

मुखर्जी पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार सुबह से अब तक करीब 14 हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री हो चुकी है, जबकि सामान्य दिनों में मात्र तीन से साढ़े तीन हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री होती है।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के योगापुर, सगाही, चेरकी तथा बांकेबाजार के खैरा समेत आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- 'खाड़ी देशों के युद्ध का असर'; पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर बोले बिहार के ड‍िप्‍टी सीएम, कहा- हालात अस्थायी हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।