Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गयाजी में मैरेज हाॅल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

    Updated: Thu, 07 May 2026 09:51 AM (IST)

    पुलिस ने टिकारी, गया के प्रकाश उत्सव मैरेज हॉल में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 6 महिलाओं और 5 युवकों सहित कुल 12 लोगों को ...और पढ़ें

    पुलिस की टीम ने की कार्रवाई। (जागरण)

    पुलिस की टीम ने की कार्रवाई। (जागरण)

    HighLights

    1. टिकारी मैरेज हॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

    2. पुलिस ने 6 महिलाओं और 5 युवकों को पकड़ा।

    3. हॉल संचालक सहित 12 लोग गिरफ्तार, हॉल सील।

    संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। टिकारी प्रखण्ड कार्यालय के पीछे प्रकाश उत्सव मैरेज हाॅल में छापेमारी कर पुलिस ने अनैतिक कार्य का गुरुवार को भंडाफोड़ किया।

    पुलिस ने देह व्यापार (सेक्स रैकेट) में संलिप्त 6 महिला और 5 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हाॅल के संचालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के बाद मैरेज हाॅल को सील कर दिया है।

    मामले में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम प्रवीण कुंदन और एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर मैरेज हाल पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

    इस क्रम में जैसे ही पुलिस की टीम हाॅल के अंदर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों से 6 महिलाएं और 5 युवक संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

    पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। पकड़े गए युवक व महिला आसपास के इलाकों के बताए जा रहे हैं।

    संचालक और कर्मचारी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मैरेज हाल के संचालक व एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे मोटे मुनाफे के लालच में इस अनैतिक धंधे को सुनियोजित तरीके से चला रहे थे।

    पुलिस की पूछताछ में बताया कि पैसों का लालच देकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

    एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि हाॅल में अनैतिक कार्य का धंधा चल रहा है। इसके आलोक में छापेमारी की गई। संचालक सहित सभी के विरुद्ध विधि संगत कार्रवाई की जा रही है।

    मैरेज हाल को सील कर कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपितों के मोबाइल कॉल का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि इस गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस पकड़ सके।

    यह भी पढ़ें- प्रेमिका के इश्क में पति बना कातिल, पत्नी और 2 बच्चों को मार डाला; मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर का खुलासा

    खबरें और भी