Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमिका के इश्क में पति बना कातिल, पत्नी और 2 बच्चों को मार डाला; मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर का खुलासा

    Updated: Mon, 04 May 2026 12:02 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर के मधुबन जगदीशन गांव में मां-बेटी और दुधमुंहे बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. पति ने प्रेमिका के उकसाने पर परिवार को मारा।

    2. पत्नी को नींद की दवा देकर गला घोंटा, बच्चों को भी मारा।

    3. पुलिस ने कॉल डिटेल्स से हत्या का पर्दाफाश किया।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कांटी थाना के मधुबन जगदीशन गांव में मां-बेटी और तीन माह के दुधमुंहे बेटे की हत्या करने का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।

    घटना में संलिप्त मृत महिला रीता देवी के पति संतोष कुमार और उसकी प्रेमिका करीना कुमारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

    रविवार को प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने इसकी जानकारी दी। जबकि संतोष ने हत्या के बाद पट्टीदारों पर आरोप लगाया था। दादी के साथ सोने के कारण दो बच्चों की जान बच गई थी।

    ग्रामीण एसपी ने बताया कि प्रेमिका के उकसाने पर पत्नी और दो साल की बेटी की रस्सी से गला दबाकर हत्या की। वहीं, दो माह के दुधमुंहे बेटे को मुंह दाबकर मार डाला। घर में ही तीनों के शव मिले थे।

    एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। घटना की जांच शुरू की गई। उस दौरान आरोपित पति ने पड़ोसियों द्वारा भूमि विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए फर्दबयान दर्ज कराया था।

    पुलिस को उसी समय उसके बयान पर संदेह हुआ। इसके बाद मानवीय और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया गया। आरोपित के मोबाइल का कॉल डिटेल्स खंगाला गया। इसमें पुलिस को अहम साक्ष्य मिला।

    पता लगा कि उसका चक्कर सहबाजपुर की करीना कुमारी से चल रहा है। वह भी शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को प्राप्त हुई।

    दोनों के बीच घंटों तक बातचीत और प्रेमिका के द्वारा संतोष को हत्या करने के लिए उकसाने का पता चला। इसी साक्ष्य के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। दोनों ने हत्या की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। ग्रामीण एसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

    2014 से दोनों का चल रहा था प्रेम संबंध 

    पुलिस छानबीन में पता लगा कि करीना की शादी लश्गरीपुर में हुई थी। संतोष और उसके बीच वर्ष 2014 से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका उसे लगातार पत्नी और बच्चों की हत्या करने के लिए उकसा रही थी।

    खबरें और भी

    संतोष इसके लिए कई माह से साजिश रच रहा था। इसी बीच उसे कहीं से नींद की दवा के बारे में जानकारी मिली। एक दुकान से उसने वह दवा खरीद ली। इसी दौरान घटना की रात पत्नी ने पेट दर्द की शिकायत की। उसने नींद की दवा को पेट दर्द की बताकर उसे खिला दिया। कुछ देर बाद उसे नींद आ गई। इसके बाद आरोपित ने घटना को अंजाम दिया।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई थी। मां और बेटी के गले पर रस्सी का निशान भी पाया गया था। जबकि मुंह दबाने से दो माह के बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई थी। बताया गया कि संतोष कुमार नशा करने का आदी है।

    घर से मिली दवा की पर्ची 

    पुलिस छानबीन के दौरान आरोपित के घर से नींद की दवा की पर्ची भी मिली थी। इसमें दुकान का भी नाम लिखा था। उस दुकानदार से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिर उसने किस परिस्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के दवा दी थी।

    ग्रामीण एसपी ने कहा कि आरोपित का अपने पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है, लेकिन हत्याकांड से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

    घटना मुख्य रूप से मृत महिला के पति ने अपनी प्रेमिका के उकसाने पर की थी। ताकि वे दोनों एकसाथ आगे का जीवन व्यतीत कर सकें। इसलिए उसने भूमि विवाद में हत्या करने की झूठी कहानी रची थी।

    यह भी पढ़ें- गया सामूहिक दुष्कर्म: बेलागंज रेलखंड पर 5 बदमाश गिरफ्तार, चेन पुलिंग कर दिया था वारदात को अंजाम