Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ाई में बनना है तेज और बढ़ानी है एकाग्रता, तो करें योग और मेडिटेशन

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 04:26 PM (IST)

    फतेहपुर में आयोजित योग एवं मेडिटेशन सत्र में योग शिक्षक आयुष्मान गौतम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन और बेहतर पढ़ाई के लिए योग के महत्व बताए। नियमित ...और पढ़ें

    तनाव कम होने से बढ़ता है आत्मविश्वास

    तनाव कम होने से बढ़ता है आत्मविश्वास

    HighLights

    1. योग से विद्यार्थियों की एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

    2. नियमित योगाभ्यास तनाव कम कर आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक।

    3. फतेहपुर में छात्रों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।

    संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। फतेहपुर में शनिवार को आयोजित योग एवं मेडिटेशन सत्र में योग शिक्षक आयुष्मान गौतम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और बेहतर अध्ययन के लिए योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योग क्रियाओं और ध्यान का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मन भी शांत और एकाग्र रहता है।

    इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है और सीखी हुई बातें लंबे समय तक स्मरण रहती हैं।

    योग से बढ़ती है एकाग्रता और स्मरण शक्ति

    योग शिक्षक ने छात्रों को सरल श्वास अभ्यास, ध्यान और मेडिटेशन की विभिन्न विधियां सिखाईं। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो उनका नर्वस सिस्टम शांत होता है।

    इससे तनाव और घबराहट कम होती है तथा मन वर्तमान क्षण में स्थिर रहता है। नियमित ध्यान अभ्यास परीक्षा के दबाव को कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होता है।

    तनाव कम होने से बढ़ता है आत्मविश्वास

    आयुष्मान गौतम ने बताया कि योग और मेडिटेशन विद्यार्थियों की निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करते हैं। मानसिक संतुलन बेहतर होने से छात्र चुनौतियों का सामना अधिक सकारात्मक तरीके से कर पाते हैं।

    उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय योग और ध्यान के लिए निकालने की सलाह दी, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

    योग जीवन में सफलता की मजबूत नींव

    इस अवसर पर आचार्य राकेश कुमार सिंहा उर्फ टुन्नी सर ने भी विद्यार्थियों को योग और ध्यान के महत्व से अवगत कराया।

    उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास करता है, जो जीवन में सफलता की मजबूत नींव साबित होता है। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने प्रतिदिन योग और मेडिटेशन करने का संकल्प लिया।

    खबरें और भी