मोकामा विधायक अनंत सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अश्लील डांस केस में 2 गंभीर धाराएं जोड़ने की तैयारी
मोकामा विधायक Anant Singh की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पुलिस ने मीरगंज थाने में दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता की दो नई धाराएं (111 और 196) ...और पढ़ें

मोकामा विधायक अनंत सिंह। फाइल फोटो
HighLights
पुलिस ने अनंत सिंह पर नई धाराएं जोड़ने की अर्जी दी।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 और 196 शामिल।
संगठित अपराध, जाति-धर्म वैमनस्य फैलाने के आरोप।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। मीरगंज थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने 2 नई धारा जोड़ने के लिए एसीजेएम-1 सह विशेष एमपी-एमएलए अदालत में अर्जी दाखिल की है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 और 196 जोड़ने की अनुमति मांगी है। इनमें संगठित अपराध तथा जाति और धर्म के आधार पर वैमनस्य फैलाने से जुड़े आरोप शामिल हैं।
इन धाराओं में दोष सिद्ध होने पर 10 वर्ष तक की सजा का प्रविधान है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर नई धाराएं जोड़ना आवश्यक हो गया है।
वायरल वीडियो पर FIR
मीरगंज थाने में अनंत सिंह समेत उनके 9 समर्थकों के खिलाफ पहले से प्राथमिकी है। उन पर हथियारों का प्रदर्शन करने तथा जाति-धर्म से जुड़ा वीडियो प्रसारित करने का आरोप है।
यह मामला दो और तीन मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित जनेऊ कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है, जहां विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।
इधर, मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के क्रम में एडीजे-3 की अदालत ने राहत देते हुए 30 मई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। अब पुलिस की ओर से नई धाराएं जोड़ने की अर्जी पर अदालत में सुनवाई होने के बाद मामले की दिशा और गंभीर हो सकती है।