Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FB पर खौफ का खेल: बिहार के ब्लॉगर से मांगी ₹100000 की रंगदारी, आरोपी का लोकेशन निकला 'दक्षिण कोरिया'

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 03:54 PM (IST)

    फुलवरिया के एक ब्लॉगर को फेसबुक मैसेंजर पर एक लाख रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है, जिसमें ...और पढ़ें

    बिहार के ब्लॉगर से मांगी ₹100000 की रंगदारी (AI Generated Image)

    बिहार के ब्लॉगर से मांगी ₹100000 की रंगदारी (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव निवासी एक ब्लॉगर से फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

    घटना के बाद ब्लॉगर ने फुलवरिया थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार, बनिया छापर निवासी पिंकू कुमार मंगलवार को फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान फेसबुक मैसेंजर पर एक अज्ञात आईडी से संदेश आया, जिसमें उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

    संदेश में चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित रकम नहीं दी गई तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पिंकू कुमार घबरा गए।

    उन्होंने कई बार उस फेसबुक आईडी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत फुलवरिया थाना में दर्ज कराई।

    थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित फेसबुक आईडी की तकनीकी जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में उक्त आईडी का लोकेशन दक्षिण कोरिया का मिला है।

    हालांकि, पुलिस को आशंका है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने फर्जी तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर विदेश का लोकेशन दिखाते हुए यह आईडी बनाई है और रंगदारी की मांग की है।

    उन्होंने बताया कि फेसबुक आईडी के वास्तविक संचालक की पहचान के लिए तकनीकी टीम डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषी की पहचान होते ही उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़ित को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की भी सलाह दी है।

    - फेसबुक मैसेंजर पर आया धमकी भरा संदेश, रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को मारने की चेतावनी- शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी जांच में दक्षिण कोरिया का मिला लोकेशन- पुलिस को फर्जी आईडी के पीछे स्थानीय व्यक्ति की भूमिका का संदेह, टेक्निकल टीम जुटी जांच में