मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार थावे मंदिर पहुंचे सम्राट चौधरी, मां भवानी के दरबार में टेका मत्था
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने थावे मां भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे चनावे में प्रस्तावित मेडिकल क ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने थावे मां भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने राज्य और देश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
चनावे में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का भी निरीक्षण करेंगे।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी बुधवार को प्रसिद्ध थावे मां भवानी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां भवानी की पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी गई।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर थावे से जिला मुख्यालय तक यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा गया। मां भवानी की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री चनावे में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान वह प्रस्तावित स्थल का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज की परियोजना से जुड़ी जानकारी भी लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से थावे से लेकर जिला मुख्यालय तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी व सुनील कुमार मौजूद रहे। साथ ही बिहार के मुख्य सचिव भी मौजूद है।