Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manan Kumar Mishra: मनन कुमार मिश्रा को राज्यसभा भेजेगी भाजपा, गोपालगंज से BCI चेयरमैन का है गहरा नाता

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 10:33 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के गोपालगंज जिले में जन्मे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा राज्यसभा जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ...और पढ़ें

    Manan Kumar Mishra : मनन कुमार मिश्राा का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ है।
    Manan Kumar Mishra : मनन कुमार मिश्राा का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ है।

    HighLights

    1. मनन कुमार मिश्रा का गोपालगंज से रहा है विशेष लगाव
    2. गोपालगंज सिविल कोर्ट से मनन ने शुरू की थी वकालत
    3. मिश्रा के पिता शिवचंद्र मिश्र भी इसी कोर्ट में अधिवक्ता थे

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। Manan Kumar Mishra : देश में अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा राज्यसभा जाएंगे।

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा (Rajya Sabha Election) की नौ सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इस सूची में एक नाम मनन कुमार मिश्रा का भी है।

    मनन कुमार मिश्रा का गोपालगंज से विशेष लगाव

    बता दें कि मनन कुमार मिश्रा का गोपालगंज (Gopalganj News) से विशेष लगाव रहा है। मिश्रा मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के तिवारी खरेया गांव के मूल निवासी हैं।

    वे पहली बार अप्रैल 2012 में बीसीआई के चेयरमैन निर्वाचित हुए और इसके बाद जीत का सिलसिला अब तक जारी है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई गोपालगंज जिले में ही हुई है।

    उनके पिता पं. शिवचंद्र मिश्र गोपालगंज सिविल कोर्ट के बड़े अधिवक्ता थे। साल 1980 में मनन कुमार मिश्रा ने पटना लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री हासिल की थी।

    मनन कुमार मिश्रा। (फाइल फोटो)

    गोपालगंज के सिविल कोर्ट से शुरू की थी वकालत

    इसके बाद उन्होंने गोपालगंज के सिविल कोर्ट में अपनी वकालत शुरू की थी। गोपालगंज में करीब दो साल वकालत करने के बाद उन्होंने 1982 में पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की।

    मिश्रा (Manan Kumar Mishra) पहली बार 1989 में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य बने थे। इसके बाद से वह लगातार अब तक काउंसिल सदस्य का चुनाव जीतते रहे हैं।

    इसी बीच 2007 में उन्हें सीनियर अधिवक्ता बनाया गया। मिश्रा पहली बार 2010 में ये बीसीआई में स्टेट बार काउंसिल के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए थे।

    यह भी पढ़ें

    उपेंद्र कुशवाहा के बाद मनन मिश्रा की निकली लॉटरी, राज्यसभा के लिए BJP ने घोषित किया प्रत्याशी

    Rajya Sabha BJP Candidates: आठ राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP की लिस्ट जारी; देखें किसे कहां से मिला टिकट

    Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने बदली राज्यसभा के लिए नामांकन की तारीख, बोले- 20 अगस्त को नहीं भरूंगा पर्चा