गर्मी में यात्रियों को मिली राहत! 'छपरा-पठानकोट' स्पेशल ट्रेन का एलान, 6 अप्रैल से पटरी पर दौड़ेगी
यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक छपरा से प्रत्येक सोमवार को और 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक पठानकोट से प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा-पठानकोट के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
05193/05194 छपरा-पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन छपरा से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को तथा पठानकोट से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 15 फेरों तक चलेगी।
जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 05193 छपरा-पठानकोट स्पेशल ट्रेन छपरा से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर शाम 5:05 बजे थावे पहुंचेगी और यहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
वापसी में 05194 पठानकोट-छपरा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलकर सुबह 6:00 बजे थावे पहुंचेगी और यहां से आगे छपरा के लिए रवाना होगी।
स्पेशल ट्रेन में लगाए जाएंगे 19 कोच
इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एलएसएलआरडी, साधारण द्वितीय श्रेणी, कुर्सीयान, शयनयान तथा एसी तृतीय इकोनॉमी, एसी तृतीय और एसी द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।