Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    125.87 करोड़ के निवेश से बदलेगी गोपालगंज की तस्वीर; बड़ी संख्‍या में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:08 AM (IST)

    गोपालगंज में डीएम की अध्यक्षता में इन्वेस्टर मीट में 125.87 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं से जिले में लगभग ...और पढ़ें

    बैठक करते जिलाध‍िकारी समीर सौरभ। जागरण

    बैठक करते जिलाध‍िकारी समीर सौरभ। जागरण

    HighLights

    1. गोपालगंज में 125.87 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा हुई।

    2. इनसे जिले में 150 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद।

    3. उद्यमियों ने आधारभूत सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले में औद्योगिक निवेश को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से गुरुवार को डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में इन्वेस्टर मीट एवं सिंगल विंडो क्लियरेंस कमेटी की बैठक हुई।

    बैठक में 125.87 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाले विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इनके धरातल पर उतरने से जिले में करीब 150 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार म‍‍ि‍लेगा। 

    बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एसओआइपीपीओ तथा वियाडा की औद्योगिक भूमि से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।

    डीएम ने सड़क, बिजली व नाला निर्माण में तेजी के दिए निर्देश

    बताया कि हक एग्रो इंडस्ट्रीज में 1.25 करोड़, श्री शिरडी साईंनाथ पावर इनफोटेक में 87.55 करोड़, केशव प्रोसेसिंग में दो करोड़, चौपस क्राफ्ट में 32 लाख तथा बिहार मेटल इंडस्ट्रीज में तीन करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

    बैठक में उद्यमियों ने उद्योग संचालन में आ रही आधारभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वियाडा फेज-दो में सड़क, नाला और स्ट्रीट लाइट की कमी के साथ-साथ लगातार विद्युत ट्रिपिंग की समस्या पर चिंता जताई।

    इन्वेस्टर मीट में उद्यमियों ने उठाईं आधारभूत सुविधाओं की समस्याएं

    डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग तथा वियाडा के अधिकारियों से समन्वय बनाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

    बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला वन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष संजीव कुमार पिंकी, सचिव सुनील कुमार रौनियार समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।