Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज में APAAR ID बनाने में सुस्ती, 90% से अधिक छात्रों का काम अधूरा; 11 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:26 PM (GMT+05:30)

    गोपालगंज जिले में छात्रों की अपार आईडी बनाने की गति धीमी है, जहाँ 3,30,908 छात्रों में से केवल 9.45% की ही आईडी बन पाई है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. गोपालगंज में 90.55% छात्रों की अपार आईडी लंबित।

    2. केवल 9.45% छात्रों की ही आईडी बन सकी।

    3. शिक्षा विभाग ने 11 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले में छात्रों की अपार आईडी बनाने की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के कुल 3,30,908 छात्रों में अब तक केवल 31,261 छात्रों की ही अपार आईडी बन सकी है।

    यानी महज 9.45 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है, जबकि 90.55 प्रतिशत छात्रों की आईडी अभी बननी बाकी है। स्थिति को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों के प्रधानाध्यापकों को बीआरसी में बुलाकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11 जुलाई तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

    विभागीय आंकड़ों के अनुसार 2,16,427 छात्रों का आधार सत्यापन अभी लंबित है। वहीं 17,823 छात्रों का आधार सत्यापित होने के बावजूद अपार आईडी के लिए आवेदन नहीं किया गया है।

    इसके अलावा 63,815 छात्रों के आधार की जानकारी अब तक विद्यालयों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। प्रखंडवार प्रगति में गोपालगंज प्रखंड सबसे आगे है, जहां 4,102 छात्रों की अपार आईडी बनाई गई है। इसके बाद हथुआ में 3,568, कुचायकोट में 3,029 तथा बरौली में 2,838 अपार आईडी तैयार हुई हैं। सबसे कम 972 अपार आईडी थावे प्रखंड में बनी है।

    वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों को आधार सत्यापन, आवेदन और अपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही 11 जुलाई तक लंबित कार्य हर हाल में पूरा करने, प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने तथा लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में ग्रेजुएशन में जुड़ेंगे AI और अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स लेंगे क्लास

    यह भी पढ़ें- विदेश जाना अब हुआ महंगा: पासपोर्ट सेवा शुल्क में भारी बढ़ोतरी; आरा डाकघर में 25 जुलाई तक सभी स्लॉट फुल

    खबरें और भी