Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनगणना 2027: गोपालगंज के 1538 गांवों का तैयार होगा डिजिटल डेटा, मैदान में उतरे 500 अधिकारी

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:28 PM (IST)

    गोपालगंज में राष्ट्रीय जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत जिले के 1538 राजस्व गांवों की आधारभूत संरचनाओं का डिजिटल डेटा तैयार किया जाएग ...और पढ़ें

    गोपालगंज के 1538 गांवों का तैयार होगा डिजिटल डेटा (AI Generated Image)

    गोपालगंज के 1538 गांवों का तैयार होगा डिजिटल डेटा (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। राष्ट्रीय जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिले में कवायद तेज हो गई है। जनगणना के तहत तैयार होने वाली जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए जिले के सभी 1538 राजस्व गांवों की आधारभूत संरचनाओं का डिजिटल डेटा तैयार किया जाएगा।

    इसके लिए जिला प्रशासन ने पांच सौ से अधिक क्षेत्र सह ग्राम अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इनमें राजस्व कर्मियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    ग्राम अधिकारी एक से 30 अगस्त तक अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर गांवों में उपलब्ध सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं की जानकारी जुटाएंगे।

    सर्वे में सड़क की श्रेणी (ग्रामीण, एसएच या एनएच), सरकारी व निजी विद्यालय, कालेज, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन अथवा रेल लाइन, बिजली, शौचालय, डाकघर, बैंक, इंटरनेट तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का विवरण दर्ज किया जाएगा। एकत्रित सभी सूचनाओं को विभागीय पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से अपलोड किया जाएगा।

    सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित प्रखंड के बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी अगले 30 दिनों के भीतर डिजिटल माध्यम से डेटा का सत्यापन करेंगे। जिले में एक से तीन राजस्व गांवों पर एक-एक क्षेत्र सह ग्राम अधिकारी की तैनाती की गई है, ताकि सर्वे कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके।

    इधर, सर्वे कार्य को लेकर जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जिला परिषद सभागार में प्रखंडवार कार्यशालाओं के माध्यम से क्षेत्र सह ग्राम अधिकारियों एवं बीडीओ को सर्वे की प्रक्रिया और पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की जानकारी दी जा रही है।

    खबरें और भी

    जिला सांख्यिकी विभाग के पदाधिकारी और जनगणना विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य मई में पूरा किया जा चुका है।

    क्या कहते हैं अधिकारी?

    राष्ट्रीय जनगणना-2027 के तहत जिले के सभी राजस्व गांवों की आधारभूत संरचनाओं का डेटा डिजिटल रूप में संकलित किया जाएगा। इसी आधार पर जिला जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार होगी। इसके लिए कर्मी प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। - विशाल सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, गोपालगंज