Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ढाई साल में 3 ROB बदल देंगे गोपालगंज की तस्वीर, हर बार ट्रेन आते ही जाम की समस्‍या से म‍िलेगी नि‍जात

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:02 AM (IST)

    गोपालगंज जिले में तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे लंबे समय से लगने वाले यातायात जाम से लोगों को जल्द राहत मिलेग ...और पढ़ें

    गुमटी बंद होने के कारण हरखौली ढाला पर इंतजार करते राहगीर। जागरण

    गुमटी बंद होने के कारण हरखौली ढाला पर इंतजार करते राहगीर। जागरण

    HighLights

    1. जिले में तीन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज।

    2. तुरकाहां, हरखौली, कुचायकोट में बनेंगे नए आरओबी।

    3. ढाई वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले में रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे यातायात जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

    शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद जिले के तीन स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

    विभाग ने निर्माण एजेंसियों के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और करीब ढाई वर्ष में तीनों आरओबी बनकर तैयार हो जाएंगे।

    योजना के तहत थावे-गोपालगंज रेलखंड के तुरकाहां, हथुआ-फुलवरिया रेलखंड के हरखौली तथा सिपाया-जलालपुर रेलखंड पर कुचायकोट बाजार स्थित सिपाया हाल्ट के समीप रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

    पुल निर्माण विभाग कराएगा तुरकाहां आरओबी का निर्माण


    चल रही तैयारियों के अनुसार जिला मुख्यालय के तुरकाहां और मीरगंज के हरखौली में आरओबी निर्माण की जिम्मेदारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की होगी, जबकि कुचायकोट स्थित आरओबी का निर्माण रेलवे की ओर से कराया जाएगा।

    व्यस्त मार्गों पर समाप्त होगी जाम की समस्या

    गोपालगंज-थावे मार्ग, मीरगंज-गोपालगंज मार्ग तथा भठवा-मैरवां स्टेट हाईवे पर स्थित कुचायकोट बाजार लंबे समय से रेलवे फाटक बंद होने के दौरान लगने वाले जाम से प्रभावित रहते हैं।

    ट्रेनों के आवागमन के समय दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे यात्रियों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। आरओबी बनने के बाद वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के हो सकेगा।

    हरखौली में सबसे अधिक रहती है परेशानी

    मीरगंज के हरखौली रेलवे गुमटी पर जिले में सबसे अधिक यातायात दबाव रहता है। हथुआ-फुलवरिया और हथुआ-थावे रेलखंड पर प्रतिदिन 16 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन के कारण दिन में कई बार रेलवे फाटक बंद करना पड़ता है।

    इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए यहां आरओबी निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।

    खबरें और भी