पढ़ाई के दौरान शादी की तो रद हो जाएगा नामांकन, गोपालगंज में नर्सिंग स्कूल के नए फरमान से हड़कंप
हथुआ स्थित जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य ने छात्राओं के शैक्षणिक सत्र के दौरान विवाह पर रोक लगा दी है, उल्लंघन पर नामांकन रद्द करने की चेतावन ...और पढ़ें
-1776481208001_m.webp)
जीएनएम में पढ़ने वाली छात्राओं की शादी पर रोक। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हथुआ (गोपालगंज)। हथुआ स्थित जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य द्वारा छात्राओं के विवाह पर रोक लगाने और उल्लंघन की स्थिति में नामांकन रद करने की चेतावनी दिए जाने से हलचल मच गई है।
इस निर्देश के सामने आने के बाद छात्राओं और उनके अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। देर शाम सीएस के आदेश पर एसीएमओ ने जांच की। जांच के बाद सीएस ने प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें 12 घंटे के अंदर जवाब देना है।
बताया जा रहा है कि संस्थान की ओर से शैक्षणिक सत्र के दौरान विवाह करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। इसको लेकर कई अभिभावकों ने आपत्ति जताते हुए इसे छात्राओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा मामला बताया है।
वायरल हो रहा आदेश
इसी बीच आदेश की प्रति तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा है कि सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र के दौरान विवाह करना प्रतिबंधित है।

यदि कोई छात्रा इस अवधि में शादी करती है तो इसकी सूचना विभाग को दे दी जाएगी तथा उसका नामांकन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा, जिसके लिए संबंधित छात्रा स्वयं जिम्मेदार होगी। आदेश के नीचे प्राचार्य का हस्ताक्षर भी अंकित है।
खबरें और भी
इधर, पत्र और उससे संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष पर टिकी है। मामला सही मिला तो डीएम के आदेश पर कार्रवाई तय है। हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित पत्र की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में 24×7 ‘दवा दोस्त’ मेडिकल स्टोर बनेगा, 24 घंटे सस्ती दवाओं का लाभ
यह भी पढ़ें- भाभी से प्रेम प्रसंग में भाई का कत्ल, खुसरूपुर में बड़े भाई ने छोटे को चाकू से गोदा; इलाज के दौरान मौत