गोपालगंज में विवादित जमीन पर पहुंचे भू-माफिया के गुर्गों ने की फायरिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज के कुचायकोट में 16 एकड़ विवादित जमीन पर गेहूं कटाई के दौरान भू-माफिया के गुर्गों ने मैनेजर पर हमला कर फायरिंग की और धमकी दी। पुलिस ने तत्काल ...और पढ़ें

पकड़े गए चारों आरोपित। (सोशल मीडिया)
HighLights
विवादित जमीन पर गेहूं कटाई के दौरान हमला।
मैनेजर पर फायरिंग कर जमीन छोड़ने की धमकी।
पुलिस ने चार भू-माफिया गुर्गों को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के समीप स्थित करीब 16 एकड़ जमीन पर लगे गेंहू की फसल की कटनी कराने पहुंचे जमीन मालिक के मैनेजर पर भू-माफियों ने हमला कर दिया।
साथ ही फायरिंग कर जमीन छोड़कर भागने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस की तरफ से प्राथमिकी करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक व्यक्ति का नाम पूर्व से पुलिस रिकार्ड में भू-माफिया की सूची में नाम दर्ज है।
जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय जो मुज्जफरपुर जिले की रहने वाली किरण सिन्हा के मैनेजर है।
ऐसे में किरण सिन्हा की बेलवा गांव के समीप स्थित करीब 16 एकड़ जमीन पर पूर्व से कुचायकोट के सफेदपोश लोगों की नजर थी।
इस मामले में जमीन का फर्जी कागज बनाकर जमीन कब्जा करने का प्रयास में प्राथमिकी कुचायकोट थाना में मई 2025 में कराई गई है।
मैनेजर पर कर दी फायरिंग
उक्त जमीन पर लगे गेंहू की फसल को काटवाने के लिए किरण सिनहा के मैनेजर जितेंद्र कुमार राय जब बुधवार को पहुंचे तो वहां मौजूद एक सफेदपोश के भाई के गुर्गों ने मैनेजर पर फायरिंग कर दिया।
इस मामले में मैनेजर के बयान पर कुचायकोट पुलिस ने प्राथमिकी करने के साथ ही सिवान जिले के बलेथा बाजार निवासी भोला पांडेय, दीपक कुमार राम, गुड्डू कुमार व नीतीश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि भू-माफियाओं को किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पूर्णिया में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में वांटेड सिंटू सिंह सहित 3 गिरफ्तार