Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gopalganj Lok Sabha Chunav Result: गोपालगंज में जदयू के आलोक जीते, VIP के प्रेमनाथ को बड़े अंतर से हराया

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:53 PM (GMT+05:30)

    Gopalganj Lok Sabha Chunav Result गोपालगंज सीट से जदयू के वर्तमान सांसद आलोक कुमार ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उनके सामने विकासशील इंसान पार्टी के ...और पढ़ें

    Gopalganj Lok Sabha Chunav Result: गोपालगंज में जदयू के आलोक जीते, VIP के प्रेमनाथ को बड़े अंतर से हराया
    Gopalganj Lok Sabha Chunav Result: गोपालगंज में जदयू के आलोक जीते, VIP के प्रेमनाथ को बड़े अंतर से हराया

    डिजिटल डेस्क, गोपालगंज। गोपालगंज लोकसभा सीट से वीआईपी के प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल को हार का सामना करना पड़ा है। यहां जदयू के आलोक कुमार सुमन 1,27,180 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यह गोपालगंज में राजग की चौथी जीत है।

    बता दें कि गोपालगंज लोकसभा सीट (Gopalganj lok sabha chunav Result 2024) पर जनता दल यूनाइटेड के डॉ. आलोक कुमार सुमन, विकासशील इंसान पार्टी के प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान और बसपा प्रत्याशी सुजीत कुमार राम व AIMIM कैंडिडेट दीनानाथ मांझी के बीच फाइट थी।

    इस सीट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज थी। बता दें यहां पर राजद ने अपना कैंडिडेट नहीं उतारा था। राजद ने अपने कोटे से यह सीट विकासशील इंसान पार्टी को दी थी। मुकेश सहनी वीआईपी के सर्वेसर्वा हैं।

    अब तक किसे मिले कितने वोट

    इससे पहले चुनाव आयोग की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, दोपहर तक के रुझान कुछ इस प्रकार रहे। 

    • डॉ. आलोक कुमार सुमन, जदयू - 157883 वोट
    • प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान, वीआईपी- 113875 वोट

    तीन मुख्यमंत्रियों की सीट पर नए परिसीमन के बाद राजग भारी

    गोपालगंज से राज्य के तीन मुख्यमंत्रियों का सीधा जुड़ाव रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर, लालू प्रसाद यादव और रावडी देवी का यह गृह जिला है। वर्ष 2009 से प्रभावी नए परिसीमन में यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट हो गई। उसके वाद से इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दलों का कब्जा है।

    खबरें और भी

    2014 में जदयू और भाजपा अलग-अलग चुनाव मैदान थी । तव भाजपा के जनक राम लोकसभा पहुंचे थे। 2019 में यह सीट जदयू के कोटे में आ गई। जदयू के डा. आलोक कुमार सुमन जीते। इस बार राजग से जदयू के डा. आलोक कुमार सुमन तथा महागठबंधन से वीआइपी के प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान घोषित प्रत्याशी हैं।

    भारतीय जनता पार्टी, जदयू और राजद के हैं दो-दो विधायक

    गोपालगंज संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा की सीटें हैं। इनपर भाजपा, जदयू व राजद के दो-दो विधायक हैं। भाजपा की कुसुम देवी गोपालगंज सदर व रामप्रवेश बरौली से विधायक हैं। जदयू के सुनील कुमार भोरे एवं अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय कुचायकोट से विधायक हैं। सुनील कुमार वर्तमान में शिक्षा मंत्री भी हैं। राजद के प्रेमशंकर प्रसाद बैकुंठपुर और राजेश कुमार सिंह हथुआ से विधायक हैं।

    इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

    • 1957 : डा. सैयद महमूद, भा. रा. कां.
    • 1962 : द्वारिका नाथ तिवारी, भा. रा. कां.
    • 1967 : द्वारिका नाथ तिवारी, भा. रा. कां.
    • 1971 : द्वारिका नाथ तिवारी, भा. रा. कां.
    • 1977 : द्वारिका नाथ तिवारी, भारतीय लोक दल
    • 1980 : नगीना राय भा. रा. कां.
    • 1984 काली प्रसाद पांडेय, निर्दलीय
    • 1989 : राज मंगल मिश्रा, जनता दल
    • 1991 अब्दुल गफूर, जनता दल
    • 1996 लाल बाबू प्रसाद यादव, जनता दल
    • 1998 अब्दुल गफूर, समता पार्टी
    • 1999 : रघुनाथ झा, जनता दल (यूनाइटेड)
    • 2004 साधु यादव, रा.ज. द.
    • 2009 : पूर्णमासी राम, जनता दल (यूनाइटेड)
    • 2014: जनक राम, भारतीय जनता पार्टी
    • 2019 डा. आलोक कुमार सुमन, जनता दल (यूनाइटेड)

    गोपालगंज सीट पर मतदाता

    • पुरुष मतदाता- 10,20,633
    • महिला मतदाता- 9,89,969
    • मंगलामुखी- 80
    • कुल मतदाता- 20,10,682

    गोपालगंज में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    • डॉ. आलोक कुमार सुमन, जनता दल (यूनाइटेड)
    • सुजीत कुमार राम, बहुजन समाज पार्टी
    • जितेन्द्र राम, बहुजन मुक्ति पार्टी
    • दीनानाथ माँझी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
    • प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान, विकासशील इंसान पार्टी
    • राम कुमार मांझी, गणा सुरक्षा पार्टी
    • सुरेन्द्र राम, भारतीय राष्ट्रीय दल
    • अनिल राम, निर्दलीय
    • नमी राम, निर्दलीय
    • भोला हरिजन, निर्दलीय
    • सत्येंद्र बैठा, निर्दलीय

    ये भी पढ़ें- Hajipur Lok Sabha Chunav Result: चिराग के कंधों पर पिता रामविलास की विरासत, RJD के कद्दावर नेता से मुकाबला

    ये भी पढ़ें- Gaya Lok Sabha Chunav Result: गया में रोमांचक मुकाबला, मांझी और कुमार सर्वजीत के बीच टाइट फाइट; पढ़ें समीकरण