Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज में बढ़ा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का दायरा, अब 22 संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:07 PM (IST)

    गोपालगंज में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का दायरा बढ़कर अब 22 संस्थानों तक हो गया है, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा ...और पढ़ें

    काॅलेज में जानकारी के लिए पहुंची छात्राएं। जागरण

    काॅलेज में जानकारी के लिए पहुंची छात्राएं। जागरण

    HighLights

    1. गोपालगंज में 22 संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ।

    2. उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध।

    3. ऑनलाइन आवेदन, DRCC सत्यापन के बाद आसान किस्तों में वापसी।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए बिहार सरकार की ओर से छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक का लोन दिया जाता है।

    इस वित्तीय वर्ष में जिले भर के 22 कॉलेज या संस्थाओं को लोन की सुविधा से जोड़ा गया है। पिछले वर्ष इसकी संख्या 19 थी।इस वर्ष 8 सरकारी कालेज तथा 14 प्राइवेट संस्थान के छात्र-छात्राओं को यह लोन की सुविधा मिल रही है।

    बिहार से बाहर की मान्यता प्राप्त कालेजों में भी इंजीनियरिंग, मेडिकल, पालिटेक्निक, आईटीआई, नर्सिंग, स्नातक समेत अन्य व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्र-छात्राओं को यह लोन की सुविधा मिलेगी।

    ऑनलाइन आवेदन तथा डीआरसीसी में निबंधन के बाद छात्रों के खाते में या लोन भेजा जाता है जिस भी अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं।

    पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी मिलने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार आसान किस्तों में लोन की राशि लौटानी होती है। जिले में एक इंजीनियरिंग कालेज, दो पाॅलिटेक्निक कालेज, चार आईटीआई, दो नर्सिंग संस्थान तथा विभिन्न स्नातक कालेजों सहित कुल 22 संस्थानों के छात्र-छात्राएं इस योजना के दायरे में हैं।

    इस वर्ष 450 अधिक छात्रों को मिल चुका है लोन

    वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 2240 छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे मार्च 2027 तक पूरा करना है।

    अब तक 1100 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से लगभग 450 प्रतिशत छात्रों के आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है।

    यहां समझिए लोन लेने की प्रक्रिया

    योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को निश्चय पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) में दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन स्वीकृत होने पर बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

    इन संस्थानों के विद्यार्थियों को मिलेगी योजना का लाभ

    • राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज, सिपाया
    • राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज, सिपाया
    • बैकुंठपुर पाॅलिटेक्निक काॅलेज, बैकुंठपुर
    • कमला राय काॅलेज, गोपालगंज
    • महेंद्र महिला काॅलेज, गोपालगंज
    • गोपेश्वर काॅलेज, हथुआ
    • बीपीएस काॅलेज, भोरे
    • श्रीराम संस्कृत काॅलेज, विजयीपुर
    • सावित्री नर्सिंग पैरामेडिकल संस्थान
    • डाॅ. एम कुमार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग
    • सर्वोदय प्राइवेट आईटीआई
    • आरएस प्राइवेट आईटीआई
    • आइडियल प्राइवेट आईटीआई
    • मुकुल आईटीआई
    • वेदांता आईटीआई
    • प्रकाश आईटीआई
    • डीपीए प्राइवेट आईटीआई
    • डीएसपी प्राइवेट आईटीआई
    • डाॅ. कुमार एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन
    • सूर्यनाथ प्राइवेट आईटीआई
    • माॅडर्न विश्वेसरैया आईटीसी
    • यश मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई

    क्या कहते हैं अधिकारी

    स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशनल लोन लेने की प्रक्रिया काफी आसान है आवेदन आनलाइन करना है इसके अलावे आरसीसी पर आकर भी छात्र-छात्राएं जानकारी ले सकते हैं।
    विनोद किरण, सहायक प्रबंधक, बिहार शिक्षा वित्त निगम, गोपालगंज

    खबरें और भी