Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 10th Toppers List: गोपालगंज के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, पांच ने बनाई टॉप 3 में जगह

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:31 PM (IST)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। गोपालगंज जिले के पांच छात्र-छात्राएं जिला टॉप थ्री में शामिल रहे, जिनमें तीन छात्रा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। घोषित परीक्षा परिणाम में जिले के पांच छात्र-छात्राएं जिले के टॉप तीन में शामिल रहे।

    इनमें तीन छात्रा व दो छात्र शामिल रहे। मांझा प्रखंड के कृष्णा गुप्ता ने प्रदेश में संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया है। जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार शहरी इलाके के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं ने इस परीक्षा में बाजी मारी।

    जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, हाई स्कूल धर्मपरसा के छात्र कृष्णा गुप्ता ने 482 अंक हासिल कर प्रदेश में संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया है। यह छात्र जिले का टापर छात्र रहा। इसके अलावा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुर गोपाल की छात्रा अंशु कुमारी ने 479 अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।

    इनके अलावा को-आपरेटिव हाई स्कूल कोयलादेवा की छात्रा रंजना कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय सांखे की छात्रा अमृता कुमारी गुप्ता तथा पंडित दीपनारायण उपाध्याय उच्च विद्यालय रामचंद्रपुर के छात्र नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से 476-476 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

    मैट्रिक परीक्षा परिणाम के बाद दिखा जश्न, बंटीं मिठाइयां

    मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को गांवों से लेकर शहर तक जश्न का माहौल दिखा। परीक्षा में सफल रहे छात्र-छात्राओं के परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

    खबरें और भी

    परीक्षा परिणाम आने के बाद लोग गांव के लोगों को भी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते दिखे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का जलवा रहा है। रिकार्ड संख्या में ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

    साइबर कैफे में दिखी भीड़

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित होने को लेकर रविवार को छात्र-छात्राओं को उत्सुकता दिखी। परीक्षा फल निकलने की जानकारी होने पर छात्र दोपहर समय से ही साइबर कैफे पहुंचने लगे। इस बीच शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालयों के साइबर कैफे के पास छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गयी। इस बीच परीक्षा फल कैसा रहेगा, इसको लेकर छात्र छात्राओं की धकड़न बढ़ने लगी।

    इस बीच परीक्षा फल को लेकर छात्र छात्राओं के अभिभावकों में भी उत्सुकता बनी रही। परीक्षा फल आने के बाद छात्र-छात्राएं यह देख कर उछल पड़े की इस बार भी बेहतर रिजल्ट निकला है। हालांकि परीक्षा में बेहतर परिणाम नहीं निकलने पर कुछ छात्र छात्राओं मे मायूसी भी देखने को मिली।

    मैट्रिक में जिला के टाप तीन छात्र-छात्राएं

    विद्यार्थी का नाम स्कूल का नाम प्राप्त अंक
    कृष्णा गुप्ता हाई स्कूल धर्मपरसा 482
    अंशु कुमारी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुर गोपाल 479
    रंजना कुमारी को-आपरेटिव हाई स्कूल कोयलादेवा 476
    अमृता कुमारी गुप्ता उच्च माध्यमिक विद्यालय सांखे 476
    नीरज कुमार पंडित दीपनारायण उपाध्याय उच्च विद्यालय रामचंद्रपुर 476

    यह भी पढ़ें- 10वीं की परीक्षा में बेगूसराय का जलवा: टॉप-10 में 13 विद्यार्थियों ने मारी बाजी, नाहिद सुल्ताना का राज्य में दूसरा स्थान

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List: 10वीं में शेखपुरा का जलवा, 9 स्टूडेंट्स ने बनाई टॉप-10 में जगह; नामी स्कूल साबित हुए फिसड्डी